फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Over 35 thousand women travel free on Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर 35 हजार से ज्यादा महिलाओं ने की मुफ्त यात्रा

Thu, 06 Aug 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Over 35 thousand women travel free on Rakshabandhan
बांदा। रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का चित्रकूटधाम मंडल की 35,975 महिलाओं ने लाभ उठाया। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार महिलाओं की संख्या कम रही।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर 2 अगस्त की आधी रात से 3 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा दी गई थी।
परिवहन निगम ने चित्रकूटधाम मंडल में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए 24 अतिरिक्त बसें लगाई थीं। इस सौगात का लाभ चारों जिलों की 35,975 महिलाओं ने उठाया। पिछले वर्ष 42,463 महिलाओं ने यात्रा की थी। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार का कहना है कि कोरोना संक्रमण के भय से ज्यादा महिलाएं घरों से नहीं निकलीं।
विज्ञापन

हालांकि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बसों में हर संभव उपाय किए गए थे। किसी भी यात्री को बिना थर्मल स्क्रीनिंग व मॉस्क के बस में प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में डिपोवार फ्री यात्रा करने वाली महिलाएं
डिपो इस वर्ष पिछले वर्ष
बांदा 7734 18,726
महोबा 11314 10,134
हमीरपुर 7167 10,673
राठ 7560 02,930
योग 35,975 42,463
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed