{"_id":"5da609488ebc3e93ac721e1e","slug":"others-banda-news-knp5197514199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्शिदाबाद हत्याकांड की सीबीआई जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्शिदाबाद हत्याकांड की सीबीआई जांच हो
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आरएसएस कार्यकर्ता प्रकाश पाल, उनकी गर्भवती पत्नी व आठ वर्षीय पुत्री की नृशंस हत्या के विरोध में मंगलवार को यहां हिंदू संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया और धरना दिया।
जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त करने और तिहरे हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और मातृशक्ति दुर्गावाहिनी के संयुक्त बैनर तले स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में प्रदर्शन और धरना आयोजित हुआ।
बजरंग दल के पूर्व प्रांत गोरक्षा प्रमुख प्रभाकर सिंह चंदेल ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक प्रकाश पाल की जेहादियों ने जघन्य हत्या कर दी। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे विहिप जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार मुस्लिम जेहादियों को खुला समर्थन दे रही है।
राष्ट्रपति इस सरकार को तुरंत बर्खास्त करें। विभागाध्यक्ष अशोक ओमर ने कहा कि बंगाल सरकार बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
गो रक्षा प्रांत प्रमुख अनिरुद्ध सिंह चंदेल ने प्रकाश पाल तिहरे हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की। प्रांतीय सदस्य अरविंद त्रिपाठी ने पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू करने और हत्यारों को मृत्युदंड देने की मांग की। जिला मठ मंदिर प्रमुख शांतनु चतुर्वेदी ने कहा कि बंगलादेशी मुस्लिम घुसपैठियों को वापस भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
समरसता प्रमुख विश्राम कुमार धुरिया, बजरंग दल जिला संयोजक महेंद्र धुरिया शंभू आदि ने भी संबोधित किया। संचालन जिला मंत्री पवन सिंह ने किया।
सुबोधिनी भटनागर, मीरा प्रजापति, सुषमा गुप्ता, अमर भगत, हर्षवर्धन गुप्ता, पिंकू गुप्ता, श्याम मोहन धुरिया, महावीर, रवि जैन, पुलक मिश्रा, रबी मोहन, जीतू तिवारी, भुवनेंद्र प्रजापति, देवराज राजपूत, शिवकुमार चौरसिया, नंदकिशोर शुक्ला, विवेक सिंह कछवाह, यशवीर सिंह, मुन्नालाल गुप्ता, महेंद्र चौहान, प्रदीप कुमार वाजपेयी, अनिल बजरंगी, करन मोदी, आशीष गुप्ता आदि शामिल रहे।