फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   other

बांदा: रोजगार के लिए रुपये मांग रहे पति ने महिला की गला कसकर की हत्या

Sat, 11 Feb 2023 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
other
बांदा। रोजगार के लिए पत्नी से रुपये मांग रहे पति ने जाकेट की डोरी से गला कसकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के वक्त पांच साल की मासूम बच्ची मौजूद थी। घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी दुकान में थे। रात के समय घर पहुंचे आरोपी के छोटे भाई व मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति को गिरफ्तार कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल पर साक्ष्य इकट्ठा किए। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटला मोहल्ले में गुुरुवार की देर शाम याशमीन (26) की उसके पति मोहम्मद अलीम ने जाकेट की डोरी से गला कसकर हत्या कर दी। घटना के समय उसकी पांच साल की बच्ची अतीफा मौके पर मौजूद थी। दूसरे कमरे में उसका तीन साल का बेटा मोहम्मद कैफ और घर के एक अन्य कमरे में दिव्यांग भाई बबलू था। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी से रोजगार के लिए रुपयों की मांग कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। मारपीट भी हुई। इसके बाद पति ने गला कसकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

घटना के कुछ देर बाद आरोपी की मां गोरी बाई मनिहारी बाजार से चूड़ी बिंदी की दुकान बंद करके घर पहुंची तो घर के दरवाजे बंद पाए। उसने किसी तरह आरोपी से दरवाजे खुलवाए और अंदर जाकर देखा तो याशमीन को मृत पाया। उसने अपने छोटे पुत्र हकीम को फोन करके बाजार से बुलाया। छोटे पुत्र हकीम ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी, शहर कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला, कालवन गंज चौकी इंचार्ज सुधीर सिंह मौके पर पहुंचे। अपर एसपी ने फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर मौजूद पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी अपनी पत्नी से पैसों की मांग कर रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। घटना की जांच की जा रही है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटला मोहल्ला निवासी गोरीबाई ने बताया कि जब वह घर पहुंची तो आरोपी घर के कमरे में था। पोती अतीफा ने बताया कि पापा ने मम्मी का गला मसक दिया है। बताया कि उसके तीन पुत्र है। सबसे बड़ा बबलू दिव्यांग है। चल फिर नहीं पाता। दूसरे नंबर का आरोपी और सबसे छोटा पुत्र हकीम है। हकीम प्रकाश टाकीज के पास चड्ढी बनियान की ठेलिया लगाता है।
आरोपी के छोटे भाई हकीम ने बताया कि घटना के समय वह और मां अपनी-अपनी दुकान पर थे। मां के फोन करने पर वह घर पहुंचा तो भाभी (याशमीन) को बेड पर पड़ा पाया। उसने मोहल्ले के ही एक डॉक्टर को बुलाकर दिखाया तो उन्होंने मृत घोषित किया। उसने ही पुलिस को सूचना दी। छोटे भाई का कहना है कि आरोपी अलीम एक महीने से मानसिक रोग से ग्रसित है। उसका इलाज भी शहर के अवनी परिधि हास्पिटल में चल रहा है। उसके इलाज के पर्चे भी रखें है। आरोपी भाई एक माह पहले ही सागर (मध्य प्रदेश) से कपड़ों की फेरी लगाकर लौटा था। एक महीने से घर में रह रहा था। हत्या की वजह वह नहीं बता सकता। क्योंकि वह घर में नहीं था। वह सब अपने पैतृक मकान में अलग-अलग रहते हैं। मां बड़े भाई के साथ रहती है। वह और आरोपी भाई भी अलग-अलग रहते हैं।
बांदा। पुलिस हिरासत में आरोपी मोहम्मद अलीम ने कहा कि इसने (लाश की तरफ इशारा कर) मुझे मारा। मैनें इसको मार डाला। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही हिरासत में लेकर पुलिस अभिरक्षा में लाकअप पहुंचाया। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला का कहना है कि आरोपी ने खुद हत्या करनी स्वीकार की है। आला कत्ल जाकेट की डोरी भी पुलिस ने बरामद कर ली है। कार्रवाई की जा रही है।

--------------
बांदा। हमीरपुर जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव के रहने वाली मृतका याशमीन के पिता नबी बक्स ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अलीम की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी आरोपी को छोडक़र चली गई थी। उसने अपनी पुत्री याशमीन की शादी आठ साल पहले की थी। शादी से दो बच्चे भी है। याशमीन को उसकी बुआ सज्जो निवासी खरेला (महोबा) ने पाला पोसा और शादी की थी। याशमीन दो दिन पहले अपनी बुआ के घर से बांदा आई थी। आठ दिन से वह अपनी बुआ के घर में रह रही थी। मृतका याशमीन को लेने उसकी ननद शाहीन आई थी। पिता का आरोप है कि आरोपी मोहम्मद अलीम उनसे रोजगार के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। मांग पूरी न करने पर उसने अपने घर वालों के साथ मिलकर उसकी पुत्री की मारपीट कर हत्या की है। उन्होंने बताया कि वह कोतवाली में तहरीर दी है। शहर कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति मोहम्मद अलीम, देवर हकीम, ननद शाहीन और सास गोरी बाई के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed