फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   other

बांदा: अध्यक्ष और महासचिव पद पर 5-5 दावेदार

Sat, 11 Feb 2023 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
other
बबेरू। तहसील बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन था। अध्यक्ष पद पर 5 अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया। बार संघ चेयरमैन मैकूलाल प्रजापति और चुनाव अधिकारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर चंद्र प्रकाश वर्मा, छोटू राम वर्मा, जय सिंह, जय गोपाल गुप्ता व राम प्रताप वर्मा ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

महासचिव पद भी 5 ने नामांकन किया है। इसमें हिम्मत सिंह, हरेंद्र सिंह, छेदीलाल पटेल, सुनील पांडेय व विजय नारायण शामिल हैं। कोषाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण तिवारी, कृष्णकांत प्रजापति, महेंद्र सिंह यादव ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नरोत्तम सिंह यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष पर विनोद कुमार पाल, ऑडिटर संयुक्त सचिव रामनरेश प्रजापति, संयुक्त सचिव प्रकाशन उदयवीर प्रजापति, संयुक्त सचिव प्रशासन शिवशंकर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है।
विज्ञापन

वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी में हनीफ खां, महेंद्र सिंह यादव, कनिष्ठ सदस्य पद पर रामकरण यादव रहे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 13 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी 14 व 15 फरवरी को होगी। मतदान 24 फरवरी को होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। नामांकन के दौरान इल्डर्स कमेटी सदस्य शिवकुमार सिंह,अवधेश कुमार गौतम ,शिवलोचनराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed