फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   OT and sonography of women's hospital will start again

महिला अस्पताल की ओटी और सोनोग्राफी फिर शुरू होगी

Fri, 11 Dec 2020 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
OT and sonography of women's hospital will start again
जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान राज्य स्तरीय क्वालिटी इंश्योरेंस टीम के सदस्य व स्थानी - फोटो : BANDA
बांदा। जिला महिला अस्पताल की बंद ओटी (आपरेशन थिएटर) और सोनाग्राफी सेवाएं फिर बहाल होंगी। दो दिवसीय निरीक्षण में आई राज्यस्तरीय क्वालिटी इंश्योरेंस टीम ने शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान ये सेवाएं चालू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) के तहत आई टीम ने महिला अस्पताल के ओपीडी, लेबर रूम, आपरेशन थिएटर, एनसीयूआर, पैथालॉजी, फार्मेसी स्टोर आदि का निरीक्षण किया। बेतरतीब रखे उपकरण आदि को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बंद पड़े आपरेशन थिएटर व सोनोग्राफी को पुन: चालू कराने, महिला अस्पताल का अलग प्रवेश द्वार आदि के निर्देश दिए। टीम ने डीएम आनंद कुमार सिंह, अपर निदेशक डॉ. आरबी गौतम, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा आदि से भी निरीक्षण के दौरान वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के सदस्य और राज्य सलाहकार डॉ. कमल मिश्रा ने बताया कि ओटी में रोजाना 4-5 आपरेशन हो सकेंगे। इसके अलावा रोजाना 130 से 150 मरीजों की सोनोग्राफी हो सकेगी। टीम ने महिला अस्पताल के 30 बेडों को बढ़ाकर 50 करने और स्टाफ उपलब्ध कराने के लिए महानिदेशक से अनुरोध करने का भरोसा दिलाया।

साथ ही महिला अस्पताल को एनक्यूएएस व लक्ष्य सर्टीफिकेट हासिल करने के लिए कमियां दूर करने को कहा। निरीक्षण टीम में मंडलीय सलाहकार डा.राजेश पटेल (झांसी) व मंडलीय सलाहकार (क्वालिटी इंश्योरेंस) डॉ. तरन्नुम सिद्दीकी भी शामिल रहीं। सीएमएस डॉ. ऊषा सिंह, डॉ. सत्येंद्र शुक्ला, क्वालिटी मैनेजर डॉ. प्रमोद सिंह, डॉ. एचएन सिंह, डॉ. संजीव वर्मा भी निरीक्षण में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed