फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Oscar raises the spirit of celebration of 20th Foundation Day

20वें स्थापना दिवस के जश्न का जोश आस्कर ने बढ़ाया

Sun, 27 Mar 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Oscar raises the spirit of celebration of 20th Foundation Day
बांदा। बुंदेली भाषा में खबरें परोसने वाले अखबार खबर लहरिया पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म राइटिंग विद फायर को आस्कर अवार्ड के लिए चुने जाने पर खबर लहरिया टीम गदगद है। वह अपना 20वां स्थापना दिवस अब दोगुने जोश और जश्न से मना रही है। डाक्यूमेंट्री फिल्म को यह महत्वपूर्ण अवार्ड सोमवार (28 मार्च) को मिलेगा। खबर लहरिया की महिला टीम ने दुर्गम क्षेत्रों में बसे गांवों में अपना कवरेज और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

बुंदेलखंडी खबर लहरिया की संपादक कविता ने बताया कि कभी स्थानीय भाषा में प्रकाशित खबर लहरिया अब डिजिटल ग्रामीण न्यूज चैनल का रूप भी ले चुका है। इस समूह का नेतृत्व महिलाएं कर रहीं हैं। अब 20वें वर्ष में प्रवेश किया है। बताया कि अपनी निष्पक्ष और स्वतंत्र पत्रकारिता की वजह से अन्य मुख्य धारा की मीडिया से यह अलग है। हमारी डाक्यूमेंट्री पूरी दुनिया में देखी जा रही है। औसतन हर माह एक करोड़ लोग देख रहे हैं। डाक्यूमेंट्री फिल्म हमारे काम के एक हिस्से पर केंद्रित है।
विज्ञापन

संपादक कविता ने कहा कि हमारी पत्रकारिता रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी स्थानीय और साधारण घटनाओं के महत्व को बढ़ाती है। कई बार हमें बहुत जोखिम उठाना पड़ता है। ज्यादातर कवरेज महिला हिंसा से जुड़ी घटनाओं को दिया जा रहा है। महिलाओं की पहचान छिपाए रखी जाती है। कहा कि हमने अपनी जरूरत के हिसाब से टेक्नालॉजी को सही वक्त पर अपनाया है। अब हम खुद को बड़े पर्दे पर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंडी खबर लहरिया टीम
कविता-प्रधान संपादक, मीरा देवी-मैनेजिंग एडिटर, नाजनी रिजवी, गीता गुप्ता, कुमकुम यादव, सुनीता देवी, सुशीला, सहोद्रा- सीनियर रिपोर्टर, शिवदेवी, आलिमा और रीना-रिपोर्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed