फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Organic vegetable grown is booming

जैविक सब्जी उगा फलफूल रहीं फूला

Wed, 24 Jun 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Organic vegetable grown is booming
बांदा। कैंसर से जंग लड़ रहीं समाजसेवी फूलादेवी का खेत सब्जी से फलफूल उठा है। इसमें फूला की गाढ़ी मेहनत शामिल है। यहां पैदा हो रही सब्जी की विशेषता यह है कि यह पूरी तरह जैविक/आवर्तनशील खेती पर आधारित है। इसमें रासायनिक खाद का नामोनिशान नहीं है। पालतू मवेशियों की 10 ट्राली गोबर से बनाई खाद खेत में डाली गई है।
विज्ञापन

मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित बड़ोखर खुर्द गांव की फूला देवी कई साल से कैंसर से पीड़ित हैं। उनका इलाज मुंबई से चल रहा है। उम्र भी 60 बरस के ऊपर है, लेकिन जज्बे में कोई कमी नहीं। कुछ साल पूर्व गांव में सहायता समूह गठित किया।
विज्ञापन

महिलाओं और युवतियों को साथ जोड़कर गांव में युवाओं और पुरुषों में तेजी से पनपी शराब और जुएं की लत के खिलाफ आवाज उठाई। दुकानों में धावे बोलकर गांव में बिक रही शराब रुकवा दी। घरों में रखी शराब उठाकर नालियों में बहा दी। इसे लेकर फूला काफी सुर्खियों में रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब फूला देवी का पूरा ध्यान अपने ही खेत में बिना रसायनिक खाद के सब्जी उगाने पर है। फूला बताती हैं कि दो बीघा में लौकी-तरोई, कद्दू, खीरा, भिंडी और तीन बीघा में मूंग बोई है। 10 ट्रॉली गोबर और बकरी की मेंगनी की खाद डाली। अपने साथ दो परिवारों को भी इसमें शामिल किया।

अब रोजाना हरेभरे खेत से काफी मात्रा में सब्जी निकल रही है। फूला सिंह सहित दोनों परिवारों का गुजारा हो रहा है। खास बात यह है कि बिना खाद वाली इस सब्जी के खरीददार खेत में खुद आ रहे हैं। फूला अपनी सब्जी बाजार में नहीं ले जाती। फूला ने बताया कि गांव के 10 अन्य किसानों को भी गोबर की खाद देकर जैविक खेती के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed