{"_id":"6106d99a8ebc3e8456513fa7","slug":"one-killed-three-injured-due-to-tree-branch-falling-banda-news-knp643736168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ की डाल गिरने से एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ की डाल गिरने से एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। शीशम के पेड़ की डाल टूटकर ई-रिक्शा के ऊपर गिर गई। इसमें सवार एक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के हिंदू इंटर कालेज के पास सड़क पर लगे शीशम के पेड़ की डाल पिछले माह आंधी में टूटकर विद्यालय की बाउंड्री पर रखी थी। रविवार को तेज बारिश के दौरान डाल वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा पर गिर पड़ी। चपेट में आकर खम्हौरा गांव के ठेकेदार पुरवा निवासी दीपू (30), कुलदीप, रामलाल, धनपत दबकर घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने जेसीबी मशीन से पेड़ की डाल हटवाई और घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
डाक्टर ने दीपू को मृत घोषित कर दिया। अन्य की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। मंजुल मयंक, आशीष ने कहा कि पूर्व में वन विभाग से पेड़ हटवाने के लिए कहा गया था, लेकिन वन विभाग ने पेड़ हटवाना उचित नहीं समझा। नतीजे में बड़ा हादसा हो गया।
दीवार गिरने से पिता-पुत्री घायल
अतर्रा। घर में सो रही पिता-पुत्री के ऊपर कच्ची दीवार गिर गई। थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुआ गांव निवासी नत्थू और उसकी पुत्री राखी शनिवार की रात घर में सो रहे थे। बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिर गई। मलवे में दबकर दोनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।पी धमकी देकर भाग गया। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।