{"_id":"5ff0b1b18ebc3e3b8745e498","slug":"one-killed-five-injured-in-two-accidents-banda-news-knp6036273112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हादसों में एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हादसों में एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क के पास मैजिक की टक्कर से बाइक चालक रामबाबू (26) पुत्र दादूलाल की मौत हो गई। साथ में बैठीं दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाने से बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोटें आईं थी। दूसरी घटना में बाइक से गिरकर तीन लोग घायल हो गए। तीनों को भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार को दोपहर मुरवां (गिरवां) गांव निवासी रामबाबू बाइक पर अपनी बहन श्यामबाई (16) और चचेरी बहन सुधा (16) को लेकर नौहाई गांव आधार कार्ड बनवाने जा रहा था। कच्ची सड़क के पास तेज रफ्तार मैजिक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डाक्टरों ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। भाई श्यामबाबू ने बताया कि रामबाबू अविवाहित और कंपाउंडरी करता था।
उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव गांव निवासी विजयकरण (39) पुत्र प्रभुदयाल, रामभवन (55) पुत्र बोड़ा, सरजू प्रसाद (80) पुत्र छेदीलाल एक ही बाइक में सेमरिया गांव से घर लौट रहे थे। शनिवार की शाम गिरवां थाना व खुरहंड चौकी क्षेत्र अंतर्गत जमरेही गांव के पास अन्ना जानवर से टकरा गए और गिरकर घायल हो गए। हेलमेट न लगाने से बाइक चालक को गंभीर चोटें आईं। यूपी-112 पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है।