फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One death due to diarrhea, 12 admitted

Banda News: डायरिया से एक की मौत, 12 भर्ती

Mon, 10 Jul 2023 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
One death due to diarrhea, 12 admitted
बांदा। उमस भरी गर्मी और बारिश के मौसम में डायरिया बढ़ रहा है। डायरिया से ग्रसित एक युवक की मौत हो गई। रविवार को 12 लोग जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती किये गये।
विज्ञापन


बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियां थमने का नाम नहीं ले रहीं। जिला अस्पताल की ओपीडी और ट्रामा सेंटर में प्रतिदिन बुखार और डायरिया में मरीजों की आमद बनी हुई है। शनिवार को बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव के रहने वाले फूलचंद्र (35) की शाम करीब पांच बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे सुबह नौ बजे के करीब भर्ती कराया गया था। उधर, डायरिया से पीडि़त बंगालीपुरा निवासी रामआसरे (55), टेढ़ा गांव निवासी नीतू चौबे (24), सर्वोदय नगर निवासी शिवकांति (40), खाईंपार निवासी निशा (40), पिपरी गांव निवासी पीहू (2), लामा गांव निवासी रानी (55), नवोदय विद्यालय के अनमोल (15), मर्दननाका की मुस्कान (11), डीएम कालोनी निवासी अनिकेत (2), अकबई गांव निवासी हरिमोहन (40), कर्वी निवासी आनंद (1), कटरा निवासी सरोजनी (55) को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वर्जन....

डायरिया में शरीर में पानी तेजी से कम होता है। बुखार भी रहता है। पतले दस्त होते हैं। यह लक्षण होने पर तत्काल नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में दिखाएं। नियमित इलाज कराएं। बाहर के तले-भुने खाद्य पदार्थ खाने से बचें। -डॉ. विनीत सचान, वरिष्ठ ईएमओ, जिला अस्पताल, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed