फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One death due to corona in old age home, four new patients found

वृद्धाश्रम में कोरोना से एक मौत, चार नए मरीज मिले

Sun, 22 May 2022 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
One death due to corona in old age home, four new patients found
बांदा। चौथी लहर में शनिवार को एक और संक्रमित की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी मौत है। ताजी घटना शहर मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम की है। मौत के बाद यहां रह रहे अन्य वृद्धों की स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल जांच कराई है। यहां कुल सात संक्रमित वृद्ध पाए गए। मृतक इन्हीं में शामिल है। उधर, रविवार को चार और संक्रमित पाए गए। इन्हें मिलाकर अब यहां सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42 पहुंच गई है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व 18 मई को शहर के कटरा निवासी 66 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई थी। दो दिन पूर्व नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम में भी एक वृद्ध की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शनिवार को दोपहर उसकी मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव का कहना है कि यह दोनों कोरोना संक्रमित तो थे ही, लेकिन टीबी, फेफड़ों में सूजन आदि से भी ग्रस्त थे। उधर, रविवार को जनपद में 1360 लोगों के नमूने लेकर जांच की गई। इनमें चार संक्रमित पाए गए। इन्हें मिलाकर सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। होम आइसोलेशन में भर्ती तीन मरीजों की छुट्टी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed