{"_id":"64b048cdc952e5df56071ae4","slug":"one-dead-two-serious-in-bike-collision-banda-news-c-212-1-bnd1001-439-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
नरैनी। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन गंभीर घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इनमें से एक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शाम सात बजे मौत हो गई।
मध्य प्रदेश सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के करिहार गांव निवासी शफीक (28) व कल्लू (18) अपनी बाइक में तेल भरवाने सढ़ा गांव आए थे। यहां से वह वापस अपने गांव जा रहे थे। कालिंजर थाना क्षेत्र के रक्सी तिराहे पर गुरुवार को शाम चार बजे चित्रकूट से कबरई जा रहे बाइक सवार बालगोविंद (40) निवासी कबरई की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया।
वहां शफीक और देवेंद्र को मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। मेडिकल कॉलेज में शाम सात बजे शफीक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शफीक के जीजा सढ़ा गांव निवासी अस्सू ने बताया कि शफीक अपने पिता का इकलौता था। दो बहने हैं। अविवाहित था। 14 जुलाई को अपने लिए लडक़ी देखने उसे मऊ, प्रयागराज जाना था। कालिंजर थानाध्यक्ष हेमराज सरोज ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत होने की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखाया गया है।
विज्ञापन
उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र (24) अपनी पत्नी को लेने ससुराल कलेक्टर पुरवा जा रहा था तभी रिसौरा गांव के पास सामने से मवेशी आ जाने पर वह भिडक़र घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।