{"_id":"5e7b74c68ebc3e78b90f9814","slug":"one-crore-to-be-saved-from-corona-from-mp-mla-funds-banda-news-knp5523230161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद-विधायक निधियों से कोरोना से बचाव को एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद-विधायक निधियों से कोरोना से बचाव को एक करोड़
विज्ञापन
बांदा। विधायक निधि से कोरोना से बचाव के लिए धनराशि देने का कोई फिलहाल कोई प्रावधान न किए जाने के बाद भी विधायक इसके लिए लाखों रुपये जारी करने के पत्र लगातार जारी कर रहे हैं। जिले के सांसदों और विधायकों ने अब तक अपनी निधियों से 1 करोड़ 1 लाख रुपये कोरोना से बचाव के लिए जारी करने के पत्र जारी किए हैं।
जानकारों का कहना है कि कोई भी विधायक अपनी निधि से एक वित्तीय वर्ष में बीमारों के इलाज के लिए 25 लाख रुपये से ज्यादा नहीं दे सकता। कोरोना के लिए विधायक निधि की गाइड लाइन में संशोधन करना होगा। इसके लिए शासनादेश की जरूरत पड़ेगी।
कोरोना का कोहराम मचने के बाद सांसद और विधायक अपनी निधियों से इलाज और कोरोना से बचाव संबंधी कामों के लिए धनराशि जारी करने के पत्र डीएम और सीडीओ को जारी कर रहे हैं। भाजपा के बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल ने दोनों जनपदों के लिए 50-50 लाख रुपये कोरोना से निपटने के लिए देने का पत्र जिलाधिकारियों को भेजा हैं।
विज्ञापन
उधर, सपा सांसद (राज्यसभा) विशंभर प्रसाद निषाद ने अपनी सांसद स्थानीय विकास योजना वर्ष 2017-18 की द्वितीय किस्त से 15 लाख देने की संस्तुति का पत्र बांदा डीएम को दिया है। नरैनी विधायक राजकरन कबीर ने अपनी विधान मंडल निधि 2020 से कोरोना रोकथाम के लिए 11 लाख रुपये देने की संस्तुति करते हुए सीडीओ को पत्र भेजा है। विधायक प्रकाश द्विवेदी (बांदा) और विधायक चंद्रपाल कुशवाहा (बबेरू) ने 10-10 लाख और विधायक ब्रजेश प्रजापति (तिंदवारी) ने 5 लाख रुपये निधि से जारी करने की संस्तुति का पत्र जारी किया है।