{"_id":"6612e908c9573708400732f4","slug":"one-brother-died-another-injured-due-to-collision-with-loader-banda-news-c-212-1-bnd1003-109005-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: लोडर की टक्कर से एक भाई की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: लोडर की टक्कर से एक भाई की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
बांदा। बांदा-टांडा नेशनल हाईवे में तिंदवारी थाना क्षेत्र के देउरा गांव के पास तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार दो भाइयों को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया है।
रायबरेली जिले के खीरो गांव निवासी राम (28) छोटे भाई लखन (22) के साथ बाइक से चित्रकूट गए थे। वहां से शनिवार की रात करीब 10 बजे रायबरेली जा रहे थे। तिंदवारी थाना क्षेत्र में बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर देउरा गांव के पास पीछे से लोडर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे पूर्व प्रधान विवेक सिंह ने एंबुलेंस से दोनों को पीएचसी तिंदवारी पहुंचाया। डॉक्टर ने राम को मृत घोषित कर दिया। घायल लखन को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने लखन को कानपुर के लिए रेफर कर दिया। राम हेलमेट लगाए था। मौसेरे भाई राहुल ने बताया कि राम तीन भाई एक बहन थे। राम सबसे बड़ा था। लखन अविवाहित है। राम गुजरात में रहकर काम करते थे। होली का त्योहार मनाने गांव आए थे। वह भाई के साथ जंगल से तोते पकड़ने गए थे। दुर्घटना स्थल से उनके पास पिजड़ा भी बरामद हुआ है। पिता सुरेश ऑटो चलाते हैं। घर में मां गीता है। तिदंवारी थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।