{"_id":"578a754a4f1c1b3c3213d544","slug":"one-and-a-half-million-farmers-will-leave-the-board-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के किसानों का बचेगा डेढ़ करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के किसानों का बचेगा डेढ़ करोड़
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। उर्वरकों का दाम घटने से बुंदेलखंड के किसानों को काफी राहत मिलेगी। चित्रकूटधाम मंडल के किसानों का डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा बचेगा। केंद्र सरकार ने यूरिया, डीएपी और एनपीके खाद में 50-50 रुपये प्रति बोरी भाव घटा दिए हैं। चित्रकूटधाम मंडल में खरीफ की फसल में लगभग 15,200 क्विंटल खाद की खपत होती है। खाद की घटी दरें 15 जुलाई से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
कई साल से मौसम की मार से टूट गए किसानों को अब मामूली राहत भी डूबते को तिनका का सहारा साबित हो रही है। हाल ही में किसान भीषण सूखे से रबी की फसल गवां बैठे हैं। खरीफ की फसल में फिलहाल बारिश की अच्छी शुरुआत किसानों के लिए खुशखबरी थी। इसी में ‘सोने पे सुहागा’ खाद की कीमतों में कमी ने कर दिया।
विज्ञापन
तीनों उर्वरकों में प्रति बोरी 50-50 रुपये की बचत होगी। किसानों को अब डीएपी खाद 1141 रुपये प्रति बोरी मिलेगी। पहले इसका दाम 1191 रुपये था। इसी तरह एनपीके 1089 के बजाय अब 1039 रुपये में मिलेगी। यूरिया 398 रुपये की जगह 348 रुपये में मिलेगी। उर्वरक की घटों दरों का लाभ किसानों को सरकारी खाद बिक्री केंद्र (इफ्को किसान सेवा केंद्र, पीसीएफ व सभी सहकारी समितियों) और लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों के यहां ही मिलेगा।
विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल में खरीफ फसल में लगभग 15,200 मीट्रिक टन खाद की खपत है। बांदा में यूरिया 4417, डीएपी 4960 और एनपीके 790 एमटी, हमीरपुर में यूरिया 1902, डीएपी 649 और एनपीके 38 एमटी की खपत है।
महोबा में यूरिया 10,198 एमटी, डीएपी 107 एमटी और एनपीके 5 एमटी इस्तेमाल होती है। चित्रकूट जनपद में यूरिया 10,127 एमटी और डीएपी की 507 एमटी खपत है। किसानों को यूरिया में 86.44 लाख, डीएपी में 57.23 लाख और एनपीके में 8.33 लाख रुपये बचेंगे।
वर्जन....
उर्वरकों के दामों में की गई कमी का पत्र 11 जुलाई को मिला है। घटी दरें तत्काल प्रभाव से मंडल में लागू की जा रही हैं। जिला कृषि अधिकारियों और बिक्री केंद्रों में प्रभारियों को घटी हुई नई दरों पर खाद बेचने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं से पुरानी कीमत वसूलने की शिकायत मिली तो दोषियों पर कार्रवाई होगी। -गणेशमणि त्रिपाठी, संयुक्त कृषि निदेशक, चित्रकूटधाम मंडल (बांदा)।