{"_id":"5706a63a4f1c1b1e28c810cb","slug":"on-the-streets-of-the-board-64-black-spots","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल की सड़कों पर 64 ‘ब्लैक स्पॉट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल की सड़कों पर 64 ‘ब्लैक स्पॉट’
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
शहर का ‘ब्लैक स्पॉट’ (दुर्घटना बाहुल्य) जरैली कोठी तिराहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। हादसों से रोजाना खून से लाल हो रही सड़कों की सरकार ने सुध ली है। प्रदेश के 17 जिलों में परिवहन विभाग द्वारा चिह्नित किए गए ‘ब्लैक स्पॉट’ (एक्सीडेंट जोन) के लिए साढ़े छह करोड़ रुपये दिए हैं। चित्रकूटधाम मंडल के बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर के 64 स्थान शामिल हैं। इनके लिए 22 लाख रुपये से ज्यादा स्वीकृत किए गए हैं। सबसे ज्यादा 35 दुर्घटना बाहुल्य स्थल बांदा जिले में हैं।
विज्ञापन
आए दिन सड़क हादसों में हो रही मौतों और राहगीरों के जख्मी होने पर प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों परिवहन निगम से ऐसे स्थलों को चिह्नित कराया था। अब सरकार ने इन स्थानों को दुर्घटना से बचाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के लिए साढ़े छह करोड़ रुपये जारी किया है। इन स्थानों पर कुछ ऐसा किया जाएगा कि जिससे हादसे न हों। पहले चरण में बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर समेत प्रदेश के 12 जिले शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
बांदा में शहर में नया ओवरब्रिज (कचहरी), जेल तिराहा, जरैलीकोठी तिराहा, अलीगंज चौराहा, तिंदवारा गांव के पास, मवई पेट्रोल पंप के पास, तिंदवारी बाईपास चौराहा, गुरेह बाईपास, डिंगवाही, पचनेही मोड़, लामा मोड़, गुरेह गांव के पास बिसंडा रोड, गंवाइन नाला, भूरागढ़, सैमरी नाला, बाबा मोड़ (पपरेंदा की ओर), बगिया चौराहा, पपरेंदा तिराहा, पलरा, भाथा, कुम्हरिया डेरा, कलश माइनर रोड, पनगरा-रिसौरा के बीच, नहरी, जमवारा, बड़ोखर बुजुर्ग, बांसी-देवरार के बीच, महुआ, गड़रा नाला, नगनेधी पुलिया, तुर्रा पुल, बदौसा बार्डर पर संकरी पुलिया, शांती धाम स्कूल के पास बदौसा मोड़ पर, मुरवल नदी के पास मोड़ पर और अतर्रा रोड में कोर्रम गांव नहर के पास स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन
चित्रकूट में नेशनल हाइवे में गोड़ा गांव का मोड़, भरतकूप, रौली कल्याणपुर, अमानपुर, लुढ़वारा, देवधा, समाकोल, मैकी मौड़, कलचिहा और छिउलहा को चिह्नित किया गया है। हमीरपुर में पीडब्ल्यूडी चौराहा, बस स्टैंड, पुलिस आफिस के सामने, कालपी चौराहा, डीएम निवास के सामने, लालपुरा पुलिस स्टेशन के पास, कुरारा, कलौली तीर, राठ क्रासिंग, हमीरपुर-राठ रोड, रानी लक्ष्मीबाई तिराहा, सुमेरपुर, इंगोहटा उजनेरी, बिहूनी, अनगोवान और उरई बस स्टैंड को ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया गया है।
आरटीओ हरी शंकर सिंह और एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इन स्थानों पर साइन बोर्ड, रिफलेक्टर तथा प्रचार-प्रसार की व्यवस्था होगी। यहां सांकेतिक चिह्न वाले बोर्ड भी लगेंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को बजट दिया जाएगा। बांदा को 9.10 लाख, चित्रकूट को सात लाख और हमीरपुर को छह लाख रुपये दिए गए हैं।