फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   On the first day of Sawan, the Shiva temple resounded with Har-Har-Bam-Bam

Banda News: सावन के पहले दिन हर-हर-बम-बम से गूंजे शिवालय

Fri, 11 Jul 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
On the first day of Sawan, the Shiva temple resounded with Har-Har-Bam-Bam
बामदेवेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चन करते हुए श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
बांदा। सावन माह के पहले दिन शुक्रवार को शिवालयों में भोर से ही भक्तों का तांता लग गया। बामदेवेश्वर पर्वत में विराजमान भगवान भोलेनाथ का श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया। भोर सबेरे से ही शिवालयों में हर-हर-बम-बम गुंजायमान होता रहा।
विज्ञापन

पर्वत में विराजमान भगवान बामदेवेश्वर शिव शहर ही नहीं आसपास जनपदों के श्रद्धालुओं की असीम श्रद्धा का केंद्र हैं। सावन माह के पहले दिन शुक्रवार को भोर पहर से ही श्रद्धालुओं का शिव मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हुए बेलपत्र चढ़ाया और आरती उतारी। सुबह नौ बजे तक पर्वत पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। श्रद्धालु हर-हर-बम-बम का जयघोष लगाते रहे। मंदिर के पुजारी सुल्ली महाराज ने बताया कि सुबह और रात में भगवान भोलेनाथ की भव्य आरती का आयोजन किया गया। देर रात तक श्रद्धालु भगवान शिव का दर्शन और पूजन के लिए आते रहे।
विज्ञापन


मढ़ीदाई मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
बबेरू। कस्बे की मढ़ीदाई मंदिर में सावन माह के प्रथम दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने शिव प्रतिमा पर जलाभिषेक करते हुए पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान नीलकंठेश्वर का दर्शन कर श्रद्धालुओं ने किया पूजन
कालिंजर। दुर्ग पर विराजमान भगवान नीलकंठेश्वर का दर्शन और पूजन करने के लिए श्रद्धालु सीढि़यां चढ़कर दुर्ग पर पहुंचे। वहां नीलकंठेश्वर शिव और माता पार्वती समेत कार्तिकेय का दर्शन और पूजन किया। दुर्ग पर विराजमान भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के हजारों श्रद्धालु शिव पूजा करने के लिए पहुंचते हैं। दुर्ग की तलहटी में पूरे सावन माह पर मेला लगता है।

गौराबाबा धाम और शिवालयों में श्रद्धालुओं का रहा तांता
अतर्रा। सावन माह के पहले दिन शुक्रवार को कस्बे के सिद्धपीठ गौराबाबा धाम समेत सभी प्रमुख शिवालयों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। गौराबाबा धाम पर सुबह चार बजे से ही महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाएं मंदिर परिसर के पास लगी दुकानों से पूजन सामग्री और घरेलू उपयोगी वस्तुएं खरीदती नजर आईं। मंदिर के महंत पुरुषोत्तम दास ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और सावन मास में महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने की मांग कोतवाली पुलिस से की। इसी तरह चूड़ी गली स्थित बड़ी माता, बदौसा रोड की शारदा माता, तुर्रा के बरम बाबा और पहड़िया दाई मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी दिनभर भक्तों की भीड़ रही।

---------------------------------------------------------------
विवेकराज मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed