फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   On Engineer Day donated blood

अभियंताओं ने सीएम को वादा याद दिलाया

Wed, 16 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 16 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
On Engineer Day donated blood

अभियंता दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनाव पूर्व उनकी पार्टी द्वारा की गई घोषणाओं की याद दिलाया। कहा कि महासंघ की मांगे उसकी अस्मिता से जुड़ी हैं, जिसे  पूरा होना चाहिए। महासंघ ने अपने चरणबद्ध आंदोलन की शुरूआत रक्तदान से की है।

विज्ञापन


मंगलवार को उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स की बांदा यूनिट ने अभियंता दिवस मनाया। विश्वेसरैया सभागार में हवन-पूजन, वृक्षारोपण और भोज के साथ स्वर्गीय अभियंता दत्ता को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। 29 अभियंताओं ने नलकूप अधीक्षण अभियंता अजय मल्होत्रा के साथ जिला अस्पताल में रक्तदान किया।
विज्ञापन


बांदा में डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को तीन पन्ने का मांगपत्र भेजा। मुख्यमंत्री को याद दिलाया गया कि चुनाव के पूर्व जनसभाओं में सपा ने समयमान पदोन्नति, वेतन के रूप में तीन पदोन्नति दिए जाने की घोषणाएं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियंता संघ अध्यक्ष बागीशचंद्र द्विवेदी और सचिव एलएन गुप्ता द्वारा सामूहिक हस्ताक्षर कर दिए ज्ञापन में कहा गया है कि उपरोक्त पद अभियंता संवर्ग की अस्मिता से जुड़ा है। इन मांगों को पूरा किया जाए।  अब 30 सितंबर तक रोजाना अभियंता काला फीता बांधकर काम करेंगे।


अगर कोई निर्णय न हुआ तो पहली अक्तूबर से सभी जिला मुख्यालयों में 48 घंटे का उपवास रखा जाएगा। उसके बाद आंदोलन की रणनीति बनेगी।

गोष्ठी, रक्तदान और ज्ञापन देने वालो में जनपदीय अध्यक्ष और सचिव सहित मंडल अध्यक्ष हनुमान चतुर्वेदी, सचिव जेके नायक, डीके श्रीवास्तव, गरुण देव, सुरेंद्र कुमार, श्याम बिहारी यादव, संजय तिवारी, प्रशांत शुक्ला, वीके शुक्ला, आशीष श्रीावस्तव, मोहम्मद सिद्दीक अहमद आदि शामिल रहे। संचालन एलएन गुप्ता ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed