फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   On Akhilesh's birthday, sweets are distributed somewhere and plants are planted somewhere.

अखिलेश के जन्मदिन पर कहीं मिठाई बांटी तो कहीं लगाए पौधे

Wed, 01 Jul 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
On Akhilesh's birthday, sweets are distributed somewhere and plants are planted somewhere.
लुकतरा गांव में बच्चों को केक खिलाता युवा सपा नेता। - फोटो : BANDA
बांदा। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाइयों ने धूमधाम से मनाया। जिला मुख्यालय से लेकर कस्बों तक फल-मिठाई, किताबें, राशन आदि का वितरण और पौधरोपण हुआ। जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, जिला पंचायत सदस्य दीपा सिंह गौर, पीयूष गुप्ता, निर्भय सिंह मोंटी, अचिन खरे, महेंद्र यादव, देवेश सोनकर आदि ने वृद्धाश्रम में वृद्धों को फल बांट और कांशीराम उपवन पार्क में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने भी पौधरोपण किया और गरीबों को फल व मिठाई बांटी। पूर्व नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता मनीष के नेतृत्व में वृद्धाश्रम सहित गोल कोठी, जरैली कोठी, काली देवी मंदिर, पीली कोठी, गुरुद्वारा आदि में फल बांटे गए। मुन्ना राइन, नीतेश श्रीवास्तव, अजय निषाद, राकेश रैकवार, नईम नेता, शमीम खां, सलीम वारसी, हिम्मत यादव, पप्पू सोनी, मोहम्मद हसन, केशव प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सपा छात्रसभा के पूर्व प्रदेश सचिव ओमनारायण त्रिपाठी विदित और पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव आदि ने बलखंडी नाका स्थित अनाथालय व नरैनी रोड वृद्धाश्रम में वृद्धों को कपड़े, मॉस्क, सैनिटाइजर और मिठाई बांटी। पार्टी मुखिया के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजन चंदेल, आशीष श्रीवास्तव, आदर्श पांडेय, प्रदीप परिहार, छेदीलाल अग्रहरि, अखिलेश पाल आदि शामिल रहे। सपा युवजन सभा ने 30 गरीब/जरूरतमंदों को राशन किट बांटी। युवजन सभा जिलाध्यक्ष आमिर खां मन्नी, पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, लाखन सिंह, प्रदीप यादव, मनोज वर्मा, अशोक भागवानी, परवेज, सैय्यद अतीक अहमद, इरशाद हुसैन, नवाज शेख, मुसाब अनवर, फैज अहमद, अम्मार आदि शामिल रहे।
बांदा। सपा समर्थित छात्र नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन लुकतरा गांव में ग्रामीण बच्चों के साथ मनाया। केक काटा और उन्हें कॉपी, किताब, पेंसिल, बिस्किट आदि बांटे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अंकित चौधरी पिंटू सहित लव सिन्हा, अमित तिवारी, रिषभ त्रिपाठी, भानु, अनुज दीक्षित, संजय वर्मा, अभिषेक धुरिया, प्रदीप वर्मा, मनीष वर्मा आदि शामिल रहे।
कस्बों में भी मनाया गया अखिलेश का जन्मदिन
नरैनी। सपाइयों ने सीएचसी में फल और मिठाई बांटी। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, जगमोहन सिंह यादव, फखरूद्दीन, सगीर अहमद, आदित्य प्रकाश, महेश शिवहरे, आलोक शिवहरे, श्यामशरन पटेल आदि शामिल रहे।
अतर्रा में सपाइयों ने पौधरोपण किया और साइकिल यात्रा निकाली। खम्हौरा गांव में गरीबों को अनाज बांटा। भरतलाल दिवाकर, विवेक बिंदु तिवारी, राजबहादुर कुशवाहा, संजय साहू, नरेंद्र तिवारी, राजा उपाध्याय, अमोल यादव, रामधनी रैकवार, नीरज द्विवेदी, रोहित यादव, राजेश यादव, राजू तोमर, शिवाकांत यादव आदि उपस्थित रहे।

तिंदवारी में जिला उपाध्यक्ष व विधान सभा क्षेत्र प्रभारी ब्रजेश सिंह पटेल के नेतृत्व में सीएचसी में फल बांटे गए। केक भी काटा गया। पंकज गुप्ता, आकाश कान्हा, सतेंद्र यादव, अजय मिश्रा, मनीष गुप्ता, राजेश कुमार, नीरज आदि शामिल रहे।

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पौधरोपण करते सपा नेता।

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पौधरोपण करते सपा नेता।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed