{"_id":"65e36e258ad559dd940249db","slug":"old-woman-dies-after-being-hit-by-goods-train-banda-news-c-212-1-sknp1006-107713-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मालगाड़ी की चपेट में आकर वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मालगाड़ी की चपेट में आकर वृद्धा की मौत
विज्ञापन
बांदा। लकड़ी का गट्ठर लेकर पटरी पार कर रही वृद्धा की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। वह जंगल से लकड़ी लेकर वापस घर जा रही थी।
हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के धरमेश्वर बाबा स्थान की रहने वाली रामदुलारी (65) शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे लकड़ी बीनने जंगल की ओर गई थी। लकड़ी का गट्ठर सिर पर रखकर भरुआ सुमेरपुर स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर रेल पटरी पार करने लगी। इसी दौरान बांदा की ओर से आई मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
बेटे कमलेश ने बताया कि पिता रामसजीवन आरख की छह साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। वह तीन भाई और तीन बहन हैं। एक बहन नीलम मानसिक रूप से अस्वस्थ है। जमीन नहीं है। मजदूरी करते हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष नवेंद्रु शेखर ने बताया कि चूंकि इलाका बांदा जीआरपी में आता है, इसलिए बांदा जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।