{"_id":"6172ffd37621d64e1f4d2197","slug":"old-pension-sought-out-on-foot-march-banda-news-knp659794168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदयात्रा निकाल मांगी पुरानी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदयात्रा निकाल मांगी पुरानी पेंशन
विज्ञापन
old pension sought out on foot march
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग लेकर %एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो’ संदेश के साथ शिक्षक और कर्मचारी सड़कों पर पदयात्रा में निकल पड़े। हाथों में तख्तियां लिए शिक्षक-कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग गुंजाते रहे। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिला शिक्षक व कर्मी भी शामिल रहीं। आयोजन अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने प्रांतीय आह्वान पर किया था।
शुक्रवार को प्रदेश संयुक्त मंत्री/मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल और जिला संयोजक अनूप सिंह के नेतृत्व में जेएन डिग्री कालेज मैदान से शिक्षक-कर्मचारी लामबंद होकर पदयात्रा पर निकल पड़े। डीजे पर पुरानी पेंशन से संबंधित गीत बज रहे थे। भारी हुजूम के चलते यातायात रेंगता रहा। कलक्ट्रेट धरना संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि निजीकरण वर्तमान बर्बाद कर रहा है।
एनपीएस भविष्य बर्बाद कर रहा है। सरकार निजीकरण बंद करे और पुरानी पेंशन बहाल की जाए। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। पदयात्रा में प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल, बीटीसी शिक्षक संघ अध्यक्ष दुर्गाचरण श्रीवास्तव, अटेवा महासचिव जयनारायण श्रीवास सहित निरंजन चक्रवर्ती, आलोक यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष डा.गणेश पटेल, जसवंत सिंह, शालिनी कनौजिया, दमयंती पाल, वैशाली गुप्ता, लेखपाल संघ प्रांतीय आडीटर मूलचंद्र पटेल, राकेश बुंदेला, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुनील कुमार सहित पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ, रेलवे कर्मचारी संघ आदि शामिल रहे।

old pension sought out on foot march- फोटो : BANDA
विज्ञापन