{"_id":"62868950104917159d5dce26","slug":"officials-of-national-educational-federation-elected-unopposed-banda-news-knp6977311150","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्विरोध चुने गए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्विरोध चुने गए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी
विज्ञापन
Officials of National Educational Federation elected unopposed
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर में हुए चुनाव में पंकज सिंह अध्यक्ष और भरत यादव को महामंत्री चुना गया।
निर्वाचन पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मातादीन द्विवेदी, संगठन मंत्री शिवशंकर सिंह तथा निर्वाचन अधिकारी के तौर पर मांडलिक महामंत्री (प्रयागराज मंडल) सुरेशचंद्र सिंह की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया कराई गई। हर पद पर एक-एक नामांकन होने से सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। मनोज सिंह कोषाध्यक्ष, विश्वनाथ प्रताप सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अन्नपूर्णा शुक्ला, निशांत चौरसिया और विनोद शिवहरे उपाध्यक्ष चुने गए। मंत्री पद पर शिखा खरे व पंकज नायक, संयुक्त मंत्री जूही शर्मा, प्रचार मंत्री कनिष्का द्विवेदी भी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद गुलाम हमदानी को सर्वसम्मति से संरक्षक चुना गया। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी और सदस्यों को प्रांतीय पर्यवेक्षकों ने शपथ ग्रहण कराई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।