फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Officers visited the jail, searched the barracks

अधिकारियों ने देखी जेल, बैरकों की तलाशी ली

Tue, 31 Aug 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Officers visited the jail, searched the barracks
बांदा। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह व एसपी अभिनंदन ने फोर्स के साथ जेल का निरीक्षण किया। बैरकों की तलाशी ली। जेल अस्पताल में 15 बंदियों के भर्ती मिलने पर चिकित्सक से उनके रोग और इलाज की जानकारी ली।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर डीएम और एसपी जेल पहुंचे। एक-एक बैरक की तलाशी ली, लेकिन कोई भी अवैधानिक सामान नहीं पाया गया। डीएम ने बंदियों से उनकी समस्याएं पूछीं। बैरकों में पंखे-टीवी सही पाए गए।
विज्ञापन

जेल अस्पताल में भर्ती 15 बंदियों की बीमारियों के बारे में डाक्टर से जानकारी ली। निर्देश दिए कि बंदियों का नियमित उपचार हो। डिप्टी जेलर को निर्देश दिए कि कोई भी बंदी बिना मास्क के नहीं रहेगा। मुलाकात के समय कड़ी नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंधित सामग्री जेल के अंदर नहीं जाना चाहिए। जेल में मौजूदा समय में 1105 बंदी निरुद्ध हैं। इसमें 747 विचाराधीन, 266 सजायाफ्ता, 22 अज्प वयस्क, 54 महिला शामिल है।

अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर सुरजीत सिंह, क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल, जेल पीके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed