फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Officers and public representatives blessed 549 couples

Banda News: 549 जोड़ों को अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

Tue, 12 Mar 2024 10:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:43 AM IST
विज्ञापन
Officers and public representatives blessed 549 couples
बांदा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद के चार स्थानों कार्यक्रम हुए। 549 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानते हुए एक दूजे को जीवन साथी बनाया। उधर, चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों ने वर-वधूओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


शहर के दीनदयाल पुरम में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विवाह के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि 259 जोड़ों का विवाह हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, ब्लाक प्रमुख बडोखर सवर्ण सिंह सोनू, ब्लाॅक प्रमुख महुआ उर्मिला कबीर, ब्लाक प्रमुख बिसंडा शंभू गोपाल, समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, तिंदवारी विकास खंड के जसईपुर में आयोजित कार्यक्रम में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। 67 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, खंड विकास अधिकारी गरिमा अग्रवाल सहित खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे। नरैनी में आयेाजित कार्यक्रम में 121 दंपती परिणय सूत्र में बंधे। गायत्री परिवार के पुरोहितों ने शादी कराई। क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा, ब्लाक प्रमुख मनफूल सिंह पटेल, नगर पालिका अतर्रा अध्यक्ष संगीता निराला, खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने शुभकामनाएं दी। बबेरू के लवकुश इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में 102 जोड़े एक दूसरे के जीवन साथी बने। एसडीएम नमल मेहता, सीओ राजवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख रमाकांत आदि ने वर-वधू को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोस्वामी सम्मेलन में चार जोड़ों ने लिए फेरे
फोटो 25- अतर्रा में विदाई के दौरान से मां से मिलती दुल्हन। संवाद
अतर्रा। कस्बे के सिद्ध पीठ गौराबाबा धाम मंदिर के विशाल मैदान प्रांगण पर आदर्श गोस्वामी विवाह सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें चार जोड़े सात जन्मों के बंधन में बंधे। मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता, गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक गोस्वामी (झांसी), बुंदेलखंड अध्यक्ष परमानंद योगी (ललितपुर), बुंदेलखंड महामंत्री नरेंद्र गोस्वामी, करुणा देवी (महाराष्ट्र) आदि रहीं। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेश गिरी ने बताया कि सभी चारों जोड़ों को गृहस्थी का सामान उपहार में दिया गया है। इस मौके पर जुगल गिरी, शशि भूषण, धर्मेंद्र, हरिओम, अंगद, चंद्रशेखर, अंकित, मदन, सहित आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed