फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   OBC quota contribution of Baba Saheb

पिछड़ों को आरक्षण बाबा साहेब की देन

Tue, 27 Dec 2016 11:40 PM IST
बांदा
बांदा Updated Tue, 27 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
OBC quota contribution of Baba Saheb
सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
 विधान सभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से चंद दिनों पहले ही बसपा ने पिछड़ों में अपनी पकड़ मजबूत दिखाने का प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय पिछड़ा वर्ग भाईचारा सम्मेलन में भारी भीड़ जुटाई। बसपा महासचिव और विधान सभा में नेता विरोधी दल जीसी दिनकर ने कहा कि संविधान की धारा 340 के तहत पिछड़ों को आरक्षण बाबा साहेब डॉ.अंबेडकर ने दिलाया।
विज्ञापन



मंगलवार को यहां जीआईसी ग्राउंड में आयोजित सम्मेलन में श्री दिनकर ने कहा कि बाबा साहेब के बाद 1990 मेें पिछड़ों का 27 फीसदी आरक्षण दिलाने मेें काशीराम ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। अब ‘बहन जी’ (मायावती) ही एक मात्र नेता है जो सभी वर्गों के हितों की लड़ाई लड़ रही हैं। श्री दिनकर ने कहा कि सपा सरकार में अपराध बढ़े हैं। 450 सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं। उधर, केंद्र की भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके आम लोगों को आर्थिक संकट में डाल दिया है। दिनकर ने कहा कि पिछड़ों को बसपा का भरपूर साथ देना चाहिए। ताकि उनका भविष्य और सुनहरा बने। सम्मेलन को बसपा प्रत्याशी जगदीश प्रसाद प्रजापति (तिंदवारी) और किरन यादव (बबेरू), डॉ.मधुसूदन कुशवाहा (बांदा) ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन



उपरोक्त के अलावा कोआर्डिनेटर मोहम्मद इदरीस, धीरज सिंह राजपूत, प्रभुदयाल निषाद, रामसेवक प्रजापति, राजाभइया कुशवाहा, बच्चूलाल यादव, राजेश शिवहरे, रमेश पटेल, बल्देव प्रसाद वर्मा, ख्वाजा ओमी ने सपा सरकार में गुंडागर्दी और भाजपा के झूठे वादे गिनाए। सम्मेलन की अध्यक्षता लल्लू प्रसाद निषाद ने करते हुए कहा कि पिछड़ों के साथ अन्य वर्गों का भी हित बसपा में है। पिछड़ों की बदौलत अगली सरकार बनेगी। सम्मेलन का संचालन बांदा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ने किया। रणजीत सिंह, मयंक द्विवेदी, दिनेश शुक्ला, उमाशंकर गुप्ता, कमलेश सेन, जितेंद्र गौरव, अशरफ रंपा, मोहम्मद यार खां, विनय वर्मा, अवधेश दिनकर, रफीक खां, गुलाब सिंह, राम किशुन बासू, आशुतोष भास्कर, अमित वर्मा, विमल वर्मा, नीरज वर्मा, स्वयंबर सिंह पटेल, रामराज पटेल, तिजोला वाल्मीकि सहित बड़ी तादाद में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष के मुताबिक लगभग 200 लोगों ने सपा, भाजपा और कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed