फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nutrition on low Chitrakoot CMO reprimand

न्यूट्रीशियन कम देने पर चित्रकूट सीएमओ को फटकार

Mon, 26 Oct 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 26 Oct 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन

मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने कहा है कि

विज्ञापन
मानवीय पूंजी सबसे बड़ा धन है। हरेक बच्चे को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना सरकार की प्रतिबद्धता है। आयुक्त सोमवार को यहां मयूर भवन सभागार में कुपोषित बच्चों के लिए किए जा रहे सरकारी प्रयासों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अति कुपोषित और कुपोषित बालक-बालिकाओं में कुपोषण में कमी लाने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी इसे पवित्र मिशन मानकर सेवा करें। गरीबों की सेवा पुण्य कार्य है। आयुक्त ने चित्रकूट के सीएमओ द्वारा न्यूट्रीशियन दिए जाने में उदासीनता बरते जाने पर सख्त नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी।

बांदा में सीएमओ द्वारा वजन की मशीनें सही न दिए जाने की शिकायत पर आयुक्त ने सीएमओ और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश दिए कि रेंडर आधार पर कम से कम 10 केंद्रों की मशीनों की जांच कराएं। 10 दिन के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट अपर निदेशक स्वास्थ्य को भेंजे।

यह भी निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में हाट कुक्कड मील और पोषाहार नियमित रूप से न बांटने या लापरवाही करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं पर कार्रवाई की जाए। बैठक में उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी, वन संरक्षक केएल मीना, अपर निदेशक स्वास्थ्य एसपी त्रिपाठी और जेडीसी आरके दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed