{"_id":"6224f74b8dbd8b5ff9410a6f","slug":"nss-students-are-the-ideals-of-the-society-banda-news-knp6842259155","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज का आदर्श हैं एनएसएस से जुड़ीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज का आदर्श हैं एनएसएस से जुड़ीं छात्राएं
विज्ञापन
एनएसएस शिविर के उद्घाटन समारोह में संबोधित करतीं इंस्पेक्टर संगीता सिंह। संवाद
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) से जुड़ी छात्राएं समाज का आदर्श हैं। उनका दायित्व है कि वंचित वर्ग को शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करते हुए सबल बनाएं। इसी से सामाजिक ऋण को अदा किया जा सकता है। यह बात राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने रविवार को एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के उद्घाटन समारोह में कहीं।
महिला थाना इंस्पेक्टर संगीता सिंह ने कहा कि हरेक युवा को राष्ट्रीय सेवा योजना जैसी समाजसेवी और देश हित में कार्यरत संगठनों से जुड़ना चाहिए। संत कृपाल विधि महाविद्यालय के प्रबंधक यश शिवहरे और प्राचार्य ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. ज्योति मिश्रा और अंकिता तिवारी ने कहा कि शिविर शहर की तीन दलित बस्तियों दरी मोहाल, बारी मोहाल और ऊंट मोहाल में होगा। उद्घाटन अवसर पर छात्राओं शिप्रा, शिवानी आदि ने सरस्वती वंदना और नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान महाविद्यालय के डॉ. जितेंद्र वर्मा, डॉ. जयंती सिंह, डॉ. सपना सिंह आदि उपस्थित रहे।

समारोह में उपस्थित छात्राएं व महाविद्यालय स्टाफ। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन