फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Now 'without incision will Gall bladder surgery

अब बिना ‘चीरा’ होगा पित्ताशय का ऑपरेशन

Sat, 04 Mar 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 04 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Now 'without incision will Gall bladder surgery
लेप्रोस्कोपिक पद्धति की जानकारी देते डॉ.अनूप सिंह व डॉ.भूपेंद्र सिंह। - फोटो : amarujala

पित्ताशय में पथरी के दर्द से कराहते मरीज को अब कानपुर और लखनऊ की दौड़ नहीं लगाना पड़ेगी। राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में बिना चीरा ऑपरेशन संभव होगा। सप्ताहभर पूर्व यहां आई लेप्रोस्कोपिक मशीन से सर्जन ने पहला सफल ऑपरेशन किया। खर्च भी औसतन एक हजार रुपये आया। लखनऊ-कानपुर जाकर ऑपरेशन कराने पर मरीज को हजारों रुपये का खर्च उठाना पड़ता है।

विज्ञापन


शहर से करीब छह किलोमीटर दूर तिंदवारा गांव की आरती पत्नी नरेंद्र कुमार पित्ताशय में पथरी के दर्द से परेशान थीं। एक साल कई जगह इलाज कराया लेकिन आराम नहीं लगा। गुरुवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां तैनात सर्जन डॉ.अनूप सिंह ने दूरबीन पद्धति (लेप्रोस्कोपिक) से पहला सफल ऑपरेशन किया। शुक्रवार को डॉ. सिंह ने बताया कि लेप्रोस्कोपिक मशीन सप्ताहभर पूर्व ही मेडिकल कॉलेज में आई है।
विज्ञापन


इस पद्धति से पहला ऑपरेशन किया गया है। जिले में इकलौते एनेस्थेटिस्ट (एमडी क्रिटिकल केयर) डॉ.सुशील कुमार भी शामिल रहे। सर्जन ने बताया कि बिना चीरा के ऑपरेशन से मरीज का खून नहीं बहता। दो दिन बाद छुट्टी दे दी जाती है। इस दौरान नाक, कान, गला व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। उधर, सर्जन डॉ.अनूप सिंह का दावा है कि पूरे इलाज में मरीज का मात्र एक हजार रुपये से ज्यादा खर्च नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें ऑपरेशन की सरकारी फीस 400 रुपये भी शामिल है। इसी मर्ज के इलाज के लिए कानपुर और लखनऊ जाने पर मरीज के 5 से 7 हजार रुपये तक खर्च होते हैं। इसमें सरकारी शुल्क और दवाओं के अलावा आने-जाने तथा तीमारदारों के रहने-खाने का खर्च भी शामिल है। निजी अस्पतालों में तो यह खर्च 30 हजार या इससे भी अधिक आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed