{"_id":"617d8f3b6825de5c381dde1a","slug":"now-the-vaccine-will-be-available-till-10-pm-banda-news-knp661393056","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रात 10 बजे तक लग सकेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रात 10 बजे तक लग सकेगी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की तैयारी है। अब जिले में दो टीकाकरण केंद्र पर सुबह आठ से रात 10 बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी। इससे कामकाजी लोगों को वैक्सीन लगवाने में राहत मिलेगी। फिलहाल यह सुविधा पहली नवंबर शहर में लागू होगी।
सीएमओ डॉ. वीके तिवारी ने बताया कि जिला पुरुष अस्पताल और मेडिकल कालेज में विशेष टीकाकरण केंद्र बनाया जा रहा है। पहली नवंबर से यहां दो पाली (सुबह 8 से दोपहर 2 बजे और दोपहर 2 से रात 10 बजे तक) में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी टीकाकरण के लिए लगाई जाएगी।
सीएमओ ने कहा कि जनपद में अब तक 7.97 लाख लोगों ने पहली और 2.32 लाख ने दूसरी डोज लगवाई है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 12.91 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। केंद्रों में मौके पर ही टीका लगवाने की बुकिंग की जा रही है, लेकिन पहले बुकिंग करवाने वालों को टीकाकरण में वरीयता दी जाएगी।