फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Now the new government will inaugurate Bundelkhand Expressway

अब नई सरकार करेगी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का लोकार्पण

Sat, 08 Jan 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Now the new government will inaugurate Bundelkhand Expressway
निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे। - फोटो : BANDA
बांदा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण अब नई सरकार करेगी। मौजूदा सरकार की इसी माह में लोकार्पण की मंशा पर चुनाव आचार संहिता ने पानी फेर दिया है। मुख्यमंत्री ने कार्यदाई संस्था यूपीडा को गत नवंबर में 31 दिसंबर तक एक्सप्रेस-वे का मुख्य मार्ग पूरा करने का निर्देश दिया था। प्रधानमंत्री के हाथों इसके लोकार्पण की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

29 फरवरी 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था। मौजूदा सरकारों के लिए श्रेय लेने का बड़ा अवसर था। 296 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे से बुंदेलखंड के पांच जिलों सहित औरैया और इटावा के लोगों को भी सफर के लिए अच्छी सड़क का तोहफा मिलेगा। इसकी शुरुआत चित्रकूट के भरतकूप से हुई है।
विज्ञापन

इटावा के कुदरैल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे में जुड़ेगा। आमतौर पर गांवों के संपर्क मार्ग के लिए भी तरसने वाले बुंदेलखंड में छह लेन का यह आधुनिक एक्सप्रेस-वे एक बड़ी उपलब्धि और तोहफा माना जा रहा है। एक्सप्रेस-वे से बुंदेलखंड के लोग सिर्फ पांच घंटे में दिल्ली पहुंच सकेंगे। इसके किनारे डिफेंस कॉरिडोर, पेट्रोलपंप, शौचालय इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शनिवार को निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी। इसी के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। अब कोई भी निर्माण, लोकार्पण, शिलान्यास जैसे कार्य बिना निर्वाचन आयोग की अनुमति के नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed