{"_id":"64c96019bccf3119450c7906","slug":"now-it-is-necessary-to-have-ration-card-for-old-age-pension-banda-news-c-212-1-bnd1001-1046-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब राशन कार्ड होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब राशन कार्ड होना जरूरी
Wed, 02 Aug 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
बांदा। वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब राशन कार्ड अनिवार्य होगा। पहले से पेंशन पा रहे पेंशनरों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। जो पेंशन धारक राशन कार्ड में अपात्र पाए जाएंगे, उनको पेंशन से भी वंचित कर दिया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार चित्रकूटधाम मंडल में वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले लाभार्थियों की संख्या 1,93,247 है। इसमें बांदा में 63987, महोबा में 41819, हमीरपुर में 47828 पेंशन पा रहे हैं। उप निदेशक समाज कल्याण विपिन कुमार यादव ने सभी समाज कल्याण अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा कि शासन ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए राशन कार्ड जरूरी रहेगा। राशन कार्ड से वंचित को पेंशन के लाभ से भी वंचित कर दिया जाएगा। उन्होंने ऐसे पेंशनरों की सूची तलब की है जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। कहा कि राशन कार्ड से वंचित पेंशनरों के अभियान चलाकर राशन कार्ड बनवाएं जाएं। जो लाभार्थी राशन कार्ड के लिए अपात्र होगा। वह पेंशन से भी अपात्र माना जाएगा। उन्होंने बताया कि साठ वर्ष से अधिक व बीपीएल श्रेणी में आने वाले को ही लाभ दिया जा सकता है। ऐसे में ये राशन कार्ड के लिए भी पात्र होते हैं। इस जांच से उन लोगों को पात्रता से बाहर किया जा सकेगा, जो राशन कार्ड के पात्र नहीं है और पेंशन के लाभार्थी हैं।