फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Now get digital X-ray done for Rs 30 and CT scan for Rs 600

Banda News: अब 30 रुपये में डिजिटल एक्सरे और 600 में कराएं सीटी स्कैन

Mon, 21 Jul 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Now get digital X-ray done for Rs 30 and CT scan for Rs 600
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी विभाग में मरीज का एक्सरे करते मेडिकल कर्मी। - फोटो : संवाद
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग में आने वाले गंभीर मरीजों के लिए सोमवार से डिजिटल एक्सरे और सीटी स्कैन की निशुल्क व्यवस्था शुरू हो गई। इमरजेंसी में भर्ती कार्ड दिखाने पर मरीजों का निशुल्क एक्सरे और सीटी स्कैन किया गया। ओपीडी के मरीजों का 30 रुपये में डिजिटल एक्सरे और 600 रुपये सीटी स्कैन होगा। सोमवार को इमरजेंसी में आने वाले तकरीबन 10 मरीजों ने डिजिटल एक्सरे कराया।
विज्ञापन


रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में सोमवार से इमरजेंसी विभाग में डिजिटल एक्सरे और सीटी स्कैन की सुविधा 24 घंटे शुरू कर दी गई। सोमवार को सुबह से दोपहर दो बजे तक 10 मरीजों के डिजिटल एक्सरे और पांच मरीजों के सीटी स्कैन किए गए। इमरजेंसी विभाग में एक ही जगह पर आसपास दोनों सेवाएं मिलने से मरीजाें ने राहत की सांस ली है। अब उन्हें बाहर जाकर एक्सरे व सीटी स्कैन नहीं कराना पड़ेगा। इसी तरह से जिला अस्पताल में भी डिजिटल एक्सरे और सीटी स्कैन की सुविधा निशुल्क है।
विज्ञापन

वर्जन
- इमरजेंसी विभाग में भर्ती होने वाले गंभीर मरीजों के डिजिटल एक्सरे और सीटी स्कैन करने में कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है। हालांकि ओपीडी में आने वाले मरीजों से डिजिटल एक्सरे का 30 रुपये और सीटी स्कैन का 600 रुपये फीस निर्धारित है। - डॉ. सुनील कौशल, प्रधानाचार्य, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed