फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Now children will get food in their homes

अब घरों में कराएंगे शिशुओं को अन्न प्राशन

Fri, 19 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Now children will get food in their homes
अन्न प्राशन के तहत बच्चे को पोषाहार खिलातीं आंगनबाड़ी। - फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना वायरस के खतरे से शिशुओं को बचाने के लिए अब आंगनबाड़ी केंद्रों में अन्न प्राशन की रस्म पर रोक लगा दी गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब घरों में जाकर शिशुओं को अन्न प्राशन कराएंगी। जिले में 1705 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत कार्यकर्ता ऐसे बच्चों को चिह्नित कर रही हैं। 20 जून को पूरे जनपद में अन्न प्राशन कराया जाएगा।
विज्ञापन

6 माह की उम्र पूरी होते ही बच्चे को अन्न प्राशन कराया जाता है, लेकिन लॉकडाउन और कोरोना वायरस के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों की यह गतिविधियां बंद पड़ी हैं। ऐसे में शासन ने अब अन्न प्राशन की रस्म घरों में ही कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर इसकी तैयारियां करा रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी इशरतजहां ने बताया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में हर महीने की 20 तारीख को अन्न प्राशन्न कार्यक्रम होता है। लेकिन कोरोना के दौर में यह बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी घरों पर जाकर सोशल डिस्टेंस का मानक अपनाते हुए माताओं को यह रस्म कराएंगी। टीकाकरण और धात्री माताओं को भोजन के बारे में बताएंगी। स्तनपान के लिए भी प्रोत्साहित करेंगी। 6 वर्ष तक के बच्चों, धात्री और गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार भी बांटा जा रहा है।
छह माह के बाद दूध के साथ ऊपरी आहार भी जरूरी
बांदा। सुपोषण कार्यक्रम की सहभागी संस्था यूनिसेफ के मंडलीय समन्वयक पवन मिश्रा ने बताया कि 6 माह के बाद बच्चे को मां के दूध के साथ ऊपरी आहार की भी जरूरत होती है। सही समय पर और सही मात्रा में खाना देकर बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सकता है।

बताया कि 6 से 8 माह तक के बच्चों को एक से दो चम्मच मसला हुआ अर्ध ठोस आहार देना चाहिए। 8 माह से एक साल तक के बच्चे को आधी कटोरी आहार दिन में दो बार और एक से दो वर्ष तक के बच्चे को एक कटोरी आहार दिन में 2 से 3 बार देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed