फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Now AAP candidate is in fray from Naraini seat only.

अब मात्र नरैनी सीट से ही ‘आप’ प्रत्याशी मैदान में

Fri, 04 Feb 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Now AAP candidate is in fray from Naraini seat only.
बांदा/तिंदवारी। जिले की चार विधानसभा सीटों में अब मात्र एक नरैनी (सुरक्षित) सीट पर ही आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में है। इसके अलावा बांदा प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो गया। बबेरू सीट से घोषित प्रत्याशी अपना नामांकन नहीं करा सके। वहीं, तिंदवारी सीट से घोषित प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि बांदा सदर से विनय गुप्ता, बबेरू से माखन लाल तिवारी और तिंदवारी से अरुण शुक्ला व नरैनी (सुरक्षित) सीट से राधेश्याम को प्रत्याशी घोषित किया गया था। इनमें मात्र बांदा व नरैनी सीट से उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया था।
विज्ञापन

लेकिन बांदा से उम्मीदवार विनय गुप्ता का पर्चा खारिज हो गया। बबेरू के माखनलाल तिवारी नामांकन नहीं करा सके थे। वहीं तिंदवारी सीट से घोषित प्रत्याशी अरुण शुक्ला ने भी नामांकन नहीं कराया। अब आप का एकमात्र प्रत्याशी राधेश्याम (नरैनी) मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिंदवारी संवाद के मुताबिक, आप से घोषित प्रत्याशी व सिंघौली प्रधान अरुण शुक्ला का कहना है उन्होंने अपना टिकट वापस कर दिया है। उनकी विचारधारा पार्टी की विचारधारा से मेल नहीं खाती है। फिलहाल वह गांव की प्रधानी करेंगे। हालांकि चर्चा है कि एक प्रमुख पार्टी प्रत्याशी के रिश्तेदार होने की वजह से उन्होंने टिकट वापस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed