{"_id":"623a11912ec05b74532e2045","slug":"notice-to-vehicle-owners-who-have-defaulted-on-tax-of-2-65-crores-banda-news-knp686929561","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.65 करोड़ के टैक्स बकाएदार वाहन स्वामियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.65 करोड़ के टैक्स बकाएदार वाहन स्वामियों को नोटिस
विज्ञापन
बांदा। वाहनों का टैक्स जमा न करने वाले वाहन स्वामी पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जनपद में 1495 वाहनों पर दो करोड़ 65 लाख रुपये से ज्यादा टैक्स बकाया है। परिवहन विभाग ने इन सभी को एक सप्ताह के अंदर बकाया टैक्स जमा करने के निर्देश है। वरना वाहन जब्त कर वसूली का चालान (आरसी) जारी करने की चेतावनी दी है।
जनपद में जिन वाहनों पर टैक्स बकाया है उनमें बस, कैंपर, कैशवैन, जेसीबी, क्रेन, डंपर, ई-रिक्शा, गुड्स कैरियर (मालवाहक), मैक्स कैब, मोटर कैब, तिपहिया वाहन आदि शामिल हैं। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक टॉप-10 बकाएदारों पर 18 लाख 84 हजार 407 रुपये बाकी है। जिसमें श्याम नारायण (लखनपुर) बस 2,52,288, शिवाशीष पांडेय (अतर्रा) गुड्स कैरियर 2,21,408, श्रीनारायण (बांदा) गुड्स कैरियर 1,93,428, रामनरेश (कमासिन) गुड्स कैरियर 1,84,505, बलवान सिंह (जौहरपुर) गुड्स कैरियर 1,84,505, रामनरेश (कमासिन) गुड्स कैरियर 1,84,505, जुगुल किशोर (तरसूमा) गुड्स कैरियर 1,67,565, पंकज सिंह (खगइया ताला) गुड्स कैरियर 1,67,565, प्रशांत किशोर यादव (बांदा) गुड्स कैरियर 1,67,565, सुरेशचंद्र (पचनेही) मैक्सी कैब 1,61,073 रुपये बकाया है।
--------------
सात दिन में जमा करें टैक्स
बांदा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) शंकरजी सिंह ने बताया कि टैक्स के बकायेदार वाहन स्वामियों को एक हफ्ते की मोहलत दी गई है। इस अवधि में बकाया टैक्स जमा न किया तो उनके वाहनों की धरपकड़ शुरू हो जाएगी और वसूली के लिए आरसी जारी कर दी जाएगी। एआरटीओ ने बताया कि 1495 वाहनों पर 2.65 करोड़ रुपये बकाया है। मार्च माह में वसूली का अभियान तेज किया गया है। टॉप-10 बकायेदारों को भी नोटिस जारी की जा रही है।