फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Notice to demolish the house to the contractor who came under suspicion

Banda News: शक के दायरे में आए ठेकेदार को मकान गिराने का नोटिस

Tue, 07 Mar 2023 07:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:42 AM IST
विज्ञापन
Notice to demolish the house to the contractor who came under suspicion
बांदा। चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी निखत की जेल में गैर कानूनी मिलाई में मददगार के शक में बांदा शहर निवासी ठेकेदार रफीकुस्समद को बांदा विकास प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया है। उसके मकान को अवैध निर्माण बताते हुए गिराने की बात कही गई है। प्राधिकरण के अफसरों ने रफीकुस्समद को 18 मार्च को पक्ष रखने के लिए तलब किया है।
विज्ञापन

चित्रकूट जेल में अब्बास-निखत गैरकानूनी मुलाकात के मामले में शक के दायरे में घिरे शहर के मोहल्ला अलीगंज (रामा इमामबाड़ा के पास ) निवासी रफीकुस्समद के घर 28 फरवरी को लखनऊ से आई एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ दबिश दी थी। रफीक घर पर नहीं था। उसके बेटे जुनेद को हिरासत में लिया था। अगले दिन झांसी से रफीकुस्समद को भी हिरासत में लेकर बाप-बेटे से कई घंटे पूछताछ की थी। बाद में दोनों को घर भेज दिया। चर्चा थी कि पुलिस को उनके पास कुछ खास जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

अब रफीकुस्समद पर नया शिकंजा कसा गया है। विकास प्राधिकरण ने उसे नोटिस भेजा है। इसमें कहा है कि अलीगंज ( नियर रफीक नर्सिंगहोम) स्थित मकान में लगभग 700 वर्ग फीट का छज्जा सड़क पर बनाकर अतिक्रमण किया गया है। विकास प्राधिकरण से निर्माण की मंजूरी नहीं ली गई है। प्राधिकरण सचिव की ओर से भेजे नोटिस में रफीकुस्समद को 18 मार्च को प्राधिकरण न्यायालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है, वरना अवैध निर्माण गिराने की चेतावनी दी गई है। उधर, पुश्तैनी रूप से आबाद रफीकुस्समद के परिजनों का कहना है कि मकान काफी पुराना है। कोई अवैध निर्माण नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
विभागीय जांच में मकान में जो अवैध निर्माण मिला है, उसको लेकर रफीकुस्समद को नोटिस भेजा गया है। उसको पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। वह पक्ष रखेंगे, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार, सचिव विकास प्राधिकरण, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed