{"_id":"62bc9baf46aa5f53546bd37c","slug":"notice-pasted-at-the-house-of-gang-rape-accused-banda-news-knp704998673","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के फरार आरोपी के घर पर चस्पा की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म के फरार आरोपी के घर पर चस्पा की नोटिस
विज्ञापन
बांदा। 10 माह से फरार गैंगरेप के आरोपी पर पॉक्सो कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी के घर पर यह नोटिस चस्पा कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में 15 वर्षीय बालिका का अपहरण और दुष्कर्म की रिपोर्ट पीड़िता की मां ने 9 अगस्त 2021 को कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने बालिका को बरामद कर दो आरोपियों रवि कश्यप (बिजली खेड़ा) और संजय सिंह उर्फ सम्राट (शुकुलकुआं) के नाम तफ्तीश में उजागर किए। पिछले माह 17 मई को पुलिस ने आरोपी रवि कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वहीं, संजय सिंह अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा। 27 जून को स्थानीय पॉक्सो अदालत ने धारा 82 का नोटिस जारी किया था। बुधवार को इस घटना के विवेचक उप निरीक्षक रामराज सिंह ने आरोपी संजय के आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया। आरोपी शीघ्र हाजिर नहीं हुआ तो कुर्की की जाएगी।