Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Note: For the attention of Hamirpur and Kanpur...

Banda News: 12 साल पुराने चोरी के मामले में चार आरोपी दोषमुक्त

Thu, 12 Nov 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Note: For the attention of Hamirpur and Kanpur...
- साक्ष्य के अभाव में अदालत ने दिया संदेह का लाभ
विज्ञापन

- चोरी का माल आरोपियों के कब्जे से बरामद नहीं होना बना आधार
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। 12 साल पुराने चोरी और सेंधमारी के मामले में अदालत ने चार आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम प्रवीण कुमार सिंह द्वितीय की अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर धर्मपाल सिंह, वरुण प्रताप सिंह, राहुल और अश्वनी सोनी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।
मामला कोतवाली नगर क्षेत्र से जुड़ा था। वादी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि नौ जनवरी 2014 की रात कालू कुआं, बबेरू रोड स्थित उमाकांत गुप्त के मकान में किराये पर लिए गए कमरे का ताला तोड़कर चोर अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए थे। मकान के पीछे जेपी सीमेंट का कार्यालय स्थित है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान पुलिस ने हमीरपुर के सिसोलर थाना क्षेत्र के गांव खैर निवासी धर्मपाल सिंह, बांदा के हरदौली घाट स्थित कांशीराम कॉलोनी वरुण प्रताप सिंह, स्वराज कॉलोनी निवासी राहुल और हमीरपुर के थाना मौदहा के गांव टिकरी बुजुर्ग निवासी अश्वनी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। एक अन्य आरोपी के किशोर होने के कारण उसका मामला किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया था। वरुण मूल रूप से कौशलपुरी, गुमटी नंबर पांच कानपुर का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान वादी ने स्वीकार किया कि उसने किसी को चोरी करते नहीं देखा था और न ही उसे आरोपियों के बारे में जानकारी थी। अभियोजन पक्ष चोरी का माल आरोपियों के कब्जे से बरामद होना भी साबित नहीं कर सका। विवेचक और पुलिस गवाहों के बयानों से स्पष्ट हुआ कि इस मुकदमे से संबंधित चोरी का कोई सामान आरोपियों से बरामद नहीं हुआ था। किसी अन्य मामले में हुई बरामदगी के आधार पर उन्हें इस मुकदमे में भी आरोपित किया गया था। अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में चारों आरोपियों को आरोपों से दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed