{"_id":"3815047b75a5f484164c01d4c4878cad","slug":"not-shifted-in-new-market-then-suspend-licenses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई मंडी में आज शिफ्ट न हुए तो लाइसेंस सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई मंडी में आज शिफ्ट न हुए तो लाइसेंस सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव ने फरमान जारी किया है कि पुरानी मंडी में जमे सब्जी व्यापारी 10 जून को नई मंडी में शिफ्ट हो जाएं। ऐसा न करने पर उनके लाइसेंस व दुकानों का आवंटन के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर के मध्य में प्राइवेट भूमि पर सब्जी मंडी कई दशकों से आबाद है। इसमें थोक और फुटकर दोनों तरह का कारोबार होता है। तिंदवारी रोड पर बनाई गई मंडी समिति में इन सब्जी व्यापारियों को शिफ्ट करने का दबाव डाला जा रहा है। कुछ व्यापारी नई मंडी में शिफ्ट भी हो गए, पर वहां बुनियादी सुविधाएं न होने और खरीददारों के न पहुंचने से कारोबार परवान नहीं चढ़ पाया। ऐसे में व्यापारी फिर पुरानी मंडी में लौट आए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को पुरानी सब्जी मंडी में कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से एक पर्चा बांटा गया। मंडी सचिव और सभापति की ओर से जारी इस पर्चे में थोक और फुटकर आढ़तियों को चेतावनी दी गई है कि 10 जून तक अपना कारोबार तिंदवारी रोड स्थित नई मंडी में शिफ्ट कर लें, वरना लाइसेंस निलंबन, दुकान का निरस्तीकरण और जुर्माना के अलावा धरपकड़ तक की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह नया फरमान मिलते ही पुरानी मंडी के सब्जी व्यापारियों में रोष है। उनका कहना है कि यह मुद्दा जानबूझकर बार-बार उठाया जा रहा है। नई मंडी में बुुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। व्यापारियों को वहां भारी नुकसान पहुंचा है। मंडी समिति अधिकारी उगाही और व्यापारियों पर दबाव बनाने के लिए समय-समय पर यह मुद्दा उछाल रहे हैं।