{"_id":"60f30e188ebc3e79ae03f50b","slug":"not-allowed-to-offer-namaz-in-idgah-banda-news-knp64081910","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदगाह में नमाज अदा करने की अनुमति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईदगाह में नमाज अदा करने की अनुमति नहीं
विज्ञापन
बांदा। बुधवार (21 जुलाई) को मनाई जाने वाली ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा नहीं की जाएगी। फिलहाल इसके निर्देश नहीं मिले हैं। यह बात शनिवार की शाम नगर कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (नगर) राकेश कुमार सिंह ने कही।
उन्होंने बताया कि ईदगाह में नमाज के लिए फिलहाल अनुमति नहीं है। अगर कोई निर्देश आएगा तो अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मसजिदों में नमाज अदा करने से संबंधित शासन से कोई निर्देश मिलेंगे तो मसजिदों के मुतवल्लियों को अवगत करा दिया जाएगा। इस दौरान बैठक में बकरीद और सावन की कांवड़ यात्रा पर चर्चा हुई।
उपस्थित दोनों ही संप्रदायों के जिम्मेदारों ने हमेशा की तरह सद्भाव और शांति के साथ अपने-अपने पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान अफसरों ने बिजली, पानी, सफाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बैठक में शहर काजी सैय्यद मेराज मसूदी (अकील मियां), ईदगाह व जामा मस्जिद के मुतवल्ली डॉ. शेख सादी जमा, मौलाना मुमताज रब्बानी, मौलाना आबिद रब्बानी, एआईएमआईएम अध्यक्ष वाजिद अली, डॉ. शोएब, शोभाराम कश्यप, संतोष अनशनकारी, मोहम्मद सुभान, मौला बक्स, वहीद नेता, पुजारी पुत्तन महाराज, श्रवण कुमार गुप्ता, महेंद्र सिंह चौहान, लक्ष्मीकांत गुप्ता और अरविंद कुमार गुप्ता सहित सफाई निरीक्षक ओमवीर व हेमंत प्रसाद आदि उपस्थित रहे।