फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Not a single dairy of Nand Baba Milk Mission was found

Banda News: नंद बाबा दुग्ध मिशन की नहीं मिली एक भी डेरी

Fri, 29 Sep 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Not a single dairy of Nand Baba Milk Mission was found
बांदा। नंद बाबा दुग्ध मिशन की नंदिनी कृषक समृद्धि योजना से चित्रकूटधाम मंडल अछूता रहा। चारों जनपदों मेंएक भी इकाई नहीं मिली। इससे यहां के युवाओं में निराशा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने युवाओं को गाय पालन के जरिए दुग्ध उत्पादन के रोजगार से जोड़ने के लिए नंद बाबा दुग्ध मिशन की नदिंनी कृषक समृद्धि योजना शुरु की है। योजना के तहत प्रत्येक परियोजना इकाई की लागत 61 से 62 लाख रुपये हैं। लाभार्थी को लागत पर 50 फीसदी का अनुदान दिया जाएगा। 62 लाख की परियोजना पर साहीवाल अथवा थारपारकर नस्ल के 25 गोवंश पालने व दुग्ध उत्पादन की व्यवस्था है। जबकि 61 लाख की परियोजना में गिर अथवा थारपारकर नस्ल के 25 गोवंश पाले जाएंगे।
विज्ञापन

लेकिन चित्रकूटधाम मंडल के किसी भी जनपद को इस योजना के तहत एक भी इकाई नहीं दी गई। जबकि अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा सहित प्रदेश के 10 मंडलों में 35 इकाइयां दी गई हैं। इससे चित्रकूटधाम मंडल के युवाओं में खासी निराशा है। उप निदेशक पशुपालन मनोज अवस्थी का कहना है कि योजना की शुरुआत है। प्रत्येक मंडल में कम से कम तीन इकाइयां दी जानी थीं। इकाइयां कम थीं, मंडल ज्यादा थे। ऐसे में जो मंडल छूट गए हैं, उन्हें दूसरे चरण में लाभान्वित किया जा सकता है। योजना से दुग्ध उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed