फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Not a single Anganwadi building started out of 16

16 में से एक भी आंगनबाड़ी भवन का निर्माण शुरू नहीं

Tue, 08 Mar 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Not a single Anganwadi building started out of 16
बांदा। आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को लेकर ग्राम पंचायतें संजीदा नहीं हैं। वित्तीय वर्ष खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। आठ माह बीतने के बाद भी कार्यक्रम विभाग ग्राम पंचायतों के खाता नंबर उपलब्ध नहीं करा सका। आलम यह है कि अब तक 16 भवनों में एक का भी निर्माण शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

जनपद में 1705 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। इनमें सिर्फ 279 के पास ही खुद का भवन है। शेष केंद्र सामुदायिक, परिषदीय विद्यालय व किराए के भवनों में संचालित हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में शासन ने जनपद में 16 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की स्वीकृति दी थी। प्रति भवन 8 लाख 6 हजार रुपये मंजूर हुए थे।
विज्ञापन

भवन निर्माण के लिए जिला कार्यक्रम विभाग ने आरईएस को 32 लाख रुपये जारी कर दिए। लेकिन आरईएस ने धनराशि कम होने पर भवन निर्माण से हाथ खड़े कर दिए। पिछले वर्ष जुलाई माह में जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए पैसा हस्तांतरण के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम विभाग ने डीपीआरओ को ग्राम पंचायतों का खाता नंबर उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा, लेकिन आठ माह से अधिक समय बीतने के बाद भी पंचायती राज विभाग को कार्यक्रम विभाग ग्राम पंचायतों का खाता नंबर उपलब्ध नहीं करा सका। नतीजतन अब तक एक भी भवन का निर्माण पूरा नहीं हो सका।
मार्च माह में पैसा सरेंडर हो जाएगा। ऐसे में भवनों का निर्माण भी अधर में लटक जाएगा। जिला परियोजना प्रबंधक, जिला पंचायत राज कार्यालय वंशबहादुर ने कहा कि ग्राम पंचायतों के खाते व्यक्तिगत निधियों के लिए होते हैं। आंगनबाड़ी का पैसा लेने का कोई प्राविधान नहीं है। शासन से खाता नंबर देने के लिए मार्ग दर्शन मांगा गया है।
यहां बनने हैं आंगनबाड़ी भवन-
ब्लाक बड़ोखर के बक्छा, फुल्ला पुरवा, कमासिन के लखनपुर, बिनवट, महुआ के तरखरी, छितारी का पुरवा, तिंदवारी में हुकुम सिंह का डेरा, दतरौली, बबेरू में शिवनंदन का पुरवा, नरैनी में बनई गौतमपुर, मूूड़ी, बिसंडा के सिकलोढ़ी, डडिय़न पुरवा, जसपुरा ब्लाक के सिकहुला, सोना मऊ व बरेहटा।

भवन निर्माण में मनरेगा का 3 लाख
आंगनबाड़ी भवन निर्माण की लागत 8 लाख 6 हजार रुपये निर्धारित है। इसमें मनरेगा के 3 लाख रुपये भी खर्च होंगे। दो लाख जिला कार्यक्रम विभाग व 1 लाख 6 हजार ग्राम पंचायतों को खर्च करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed