फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Normal AC buses to be increased in roadways

रोडवेज में साधारण एसी बसें बढ़ाई जाएं

Sun, 24 Sep 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sun, 24 Sep 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Normal AC buses to be increased in roadways
रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के महासम्मेलन में बोलते प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रमोद श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने परिवहन निगम द्वारा चलाई जा रही साधारण एसी बसों की संख्या में वृद्धि की मांग की है। यह भी कहा है कि अंतर्राज्यीय समझौता उन्हीं राज्यों से किया जाए जहां एसटीयू है। मुख्यमंत्री को 16 सूत्रीय मांगपत्र भेजा। रविवार को यहां डिपो परिसर में यूनियन के महासम्मेलन में प्रांतीय संयुक्त सचिव/नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि निगम कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देय तिथि से दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


छठा वेतनमान पहली जनवरी 2006 से लागू करके एरियर शीघ्र दिया जाए। प्रांतीय मंडलीय सदस्य अशोक कुमार सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मकबूल आलम खां व श्रवण कुमार शुक्ला (कानपुर) ने कहा कि अंतर्राज्यीय समझौता उन्हीं राज्यों से किया जाए जहां एसटीयू का अस्तित्व है। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामबाबू ने अंतर्जनपदीय, स्टेट और नेशनल हाइवे सहित व्यस्त मार्गों को परिवहन निगम द्वारा राष्ट्रीयकृत करने के प्रस्ताव पर सवाल किए। क्षेत्रीय मंत्री रवि शंकर शर्मा ने निगम को पुन: राजकीय रोडवेज घोषित करने की मांग की। शाखा अध्यक्ष शंकरलाल ने संविदा चालक और परिचालकों को अभिलेखीय आधार पर नियमित करने को कहा। शाखा मंत्री जयपाल ने साधारण एसी बसें नियमित रूप से बढ़ाने की वकालत की। महोबा शाखा अध्यक्ष हामिद रजा खां और मंत्री अवधेश कुमार ने गिनीचुनी संख्या में बचे वेतनभोगी कर्मियों को नियमित करने की मांग की। महासम्मेलन के मौके पर यूनियन ने 16 सूत्रीय मांगपत्र स्थानीय विधायक प्रकाश द्विवेदी और जिलाधिकारी को सौंपा। यह मुख्यमंत्री को संबोधित है। रमेशचंद्र गुप्ता, राशिद अली, बीआर सोनकर, भानु प्रताप शर्मा, आरके खन्ना, शमीम खां, शफीक अहमद, अब्दुल कदीर खां, अतुल मयंक, भरतलाल और श्रीपाल ने भी महासम्मेलन को संबोधित किया।
विज्ञापन


                            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed