फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Noida SOG preparing to tighten the noose on Ravi Kana's visitors

Banda News: रवि काना के मुलाकातियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में नोएडा एसओजी

Wed, 11 Feb 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 11 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Noida SOG preparing to tighten the noose on Ravi Kana's visitors
बांदा। मंडल कारागार से रिहाई के बाद फरार स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रवि काना की गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस टीम अब उसके मुलाकातियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है। जेल रिकार्ड के मुताबिक, माफिया रवि काना से मुलाकात के लिए 10 लोगों के नाम की लिस्ट बनी थी। यह सभी मुलाकाती एलआईयू की मौजूदगी में रवि काना से मुलाकात करते थे। नोएडा पुलिस इन मुलाकातियों को भी ट्रेस कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, सभी मुलाकाती भी अंडर ग्राउंड हो चुके हैं। उधर, बांदा कोतवाली में दर्ज निलंबित जेल अधीक्षक, जेलर व अन्य पर प्राथमिकी की जांच के लिए एसआईटी की जांच जारी है लेकिन हाल फिलहाल गैंगस्टर रवि काना का कुछ पता नहीं चल सका है। रवि काना की तलाश में नोएडा की एसओजी समेत 14 जिलों की पुलिस सुरागरसी में लगी हुई है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर के दादूपुर गांव निवासी स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रविंद्र नागर उर्फ रवि काना को अगस्त 2024 में बांदा की मंडल कारागार में स्थानांतरित किया गया था। 29 जनवरी को माफिया के बी वारंट के चलते गौतम बुद्ध नगर की सीजेएम कोर्ट में ऑनलाइन पेशी हुई थी। जिसके बाद उसी दिन शाम 6:39 बजे माफिया की रिहाई कर दी गई थी। इस प्रकरण में डीआईजी जेल प्रयागराज की जांच में जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम, जेलर विक्रम सिंह यादव और डिप्टी जेलर निर्भय दोषी पाए गए थे। शासन ने सभी को निलंबित कर दिया है। माफिया की गिरफ्तारी के लिए अब नोएडा की एसओजी माफिया रवि काना के मुलाकातियों को भी ट्रेस करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, मुलाकाती भी अंडर ग्राउंड हो चुके हैं। उधर, पूरे प्रकरण में बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि नोएडा की एसओजी लगातार सुरागरसी कर रही है। विभिन्न जगहों में छापामार कार्रवाई की जा रही है। बांदा पुलिस की भी एसआईटी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed