फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nodal officers in every district to review the corona

कोरोना की समीक्षा के लिए हर जिले में नोडल अधिकारी

Fri, 17 Jul 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Nodal officers in every district to review the corona
बांदा। कोरोना मामलों में आई तेजी के बाद शासन ने प्रदेश के हर जिले में वरिष्ठ आईएएस अफसर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ये कोविड-19 संचारी रोग नियंत्रण सहित सफाई और पेयजल व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे और रोजाना फोन पर डीएम, सीएमओ आदि से जानकारी लेकर समीक्षा करेंगे। माह के अंतिम सप्ताह में दो दिन जिले का भ्रमण भी करेंगे। बुंदेलखंड में भी इन अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

गुरुवार (16 जुलाई) को मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने इस बाबत शासनादेश जारी करने के साथ ही हरेक जिले के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी। सभी वरिष्ठ आईएएस हैं और उच्च पदों पर तैनात हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि रोजाना फोन पर कोविड अस्पतालों की व्यवस्था, डाक्टरों की उपलब्धता, सफाई, भोजन व्यवस्था, आरटीपीसीआर और ट्रूनेट मशीनों तथा एंटीजन की उपलब्धता, कराए गए टेस्ट और उनके परिणाम की स्थिति, डोर-टू-डोर सर्विलांस टीम की उपलब्धता, सफाई, सैनिटाइजेशन, फागिंग, छिड़काव, कंटेनमेंट जोन में ट्रेसिंग कार्य, एपिडेनिक एक्ट के तहत प्रवर्तन की स्थिति, हर हफ्ते शनिवार व रविवार को विशेष स्वच्छता व सैनिटाइजेशन तथा सर्विलांस का अभियान आदि पर नजर रखेंगे और इसकी स्थिति जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी रोजाना अपनी आख्या अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास व पंचायती राज और अपर मुख्य सचिव कार्यक्रम कार्यान्वयन को उपलब्ध कराएंगे। हर माह महीने के आखिरी हफ्ते में दो दिन का भ्रमण अपने आवंटित जिले में करेंगे।
बुंदेलखंड में तैनात नोडल अधिकारी
1. बांदा : अनुराग श्रीवास्तव (प्रमुख सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति)
2. चित्रकूट : राजेश कुमार सिंह प्रथम (प्रमुख सचिव, परिवहन)
3. हमीरपुर : रवि कुमार एनजी (सचिव, पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय)
4. महोबा : गौरव दयाल (मंडलायुक्त, चित्रकूटधाम मंडल)
5. जालौन : धीरज साहू (परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश)
6. झांसी : विकास गोठलवाल (सचिव, नगर विकास एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम)
7. ललितपुर : सुभाषचंद्र शर्मा (मंडलायुक्त, झांसी मंडल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed