{"_id":"661433bc6a230817070b408b","slug":"nodal-officer-upset-over-irregularities-in-wheat-procurement-banda-news-c-212-1-bnd1003-109034-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गेहूं खरीद की अव्यवस्थाओं पर नोडल अधिकारी खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गेहूं खरीद की अव्यवस्थाओं पर नोडल अधिकारी खफा
विज्ञापन
बांदा। नोडल अधिकारी सुनील कुमार वर्मा सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में गेहूं खरीद की समीक्षा की। मंडल में कम क्रय केंद्र खोले जाने पर नाराजगी जताई। लापरवाही पर नैफेड के जिला प्रबंधक को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने मंडी समिति सहित तिंदवारी के कई केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया। खामियां मिलने पर नाराजगी जताई।
रेशम एवं मत्स्य विभाग के विशेष सचिव तथा नोडल अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बैठक में गेहूं खरीद की बिंदुवार समीक्षा की। संभागीय खाद्य विवरण अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि मंडल में शासन ने 2.72 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य है। अभी तक 4045.45 टन गेहूं 721 किसानों से खरीदा जा चुका है। मंडल में गेहूं खरीद के लिए 253 केंद्र खोले जाने थे। अभी तक 236 खोले गए हैं। खरीद एजेंसियों से शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कराने व किसानों को 48 घंटे के अंदर भुगतान के निर्देश दिए।
जिला स्तरीय अधिकारियों से किसानों का ज्यादा से पंजीयन कराने को कहा। बिचौलियों को केंद्रों से दूर रखने के निर्देश दिए। नैफेड को नौ केंद्र खोलने हैं, लेकिन छह खोले हैं। इनमें भी इंतजाम नहीं मिले। इस पर उन्होंने जिला प्रबंधक को कड़ी चेतावनी दी है। बैठक में यूपीएसएस के प्रबंध निदेशक वीके सिंह, संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी दिनेश शर्मा, संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता वीरेंद्र बाबू दीक्षित, मंडल प्रबंधक एफसीआइ मनोज मुंडोटिया, जिला खाद्य विपणन अधिकारी रामानंद जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
निरीक्षण में मिलीं ये खामियां
बांदा। नोडल अधिकारी ने बैठक के बाद मंडी समिति के विपणन शाखा, एफसीआई, डीसीडीएफ सहित सभी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। तिंदवारी में पीसीएफ उत्तरी एवं तिंदवारी दक्षिणी तथा विपणन शाखा केंद्रों को देखा। बोरे की उपलब्धता न होने पर नाराजगी जताई। मंडी समिति के सेंटरों में छाया पानी के इंतजाम नहीं थे। दो केंद्र प्रभारी भी नदारद मिले।