फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nodal Officer of Plantation named on Revolution Day

क्रांति दिवस पर पौधरोपण के नोडल अधिकारी नामित

Wed, 07 Aug 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nodal Officer of Plantation named on Revolution Day
पौधरोपण तैयारियों की समीक्षा करते डीएम हीरा लाल। - फोटो : BANDA
बांदा। क्रांति दिवस 9 अगस्त को प्रदेश में 22 करोड़ पौधरोपण को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सरकार ने इस दिन के लिए हरेक जिले में एक वरिष्ठ प्रदेश स्तरीय अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया है। उन्हीं की उपस्थिति में पौधरोपण होगा। बांदा में इस दिन 20 लाख 64 हजार 168 पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. अनूपचंद्र पांडेय ने बुंदेलखंड में बांदा में चकबंदी आयुक्त भगेलूराम शास्त्री, चित्रकूट में नगर विकास सचिव विकास गोठवाला, हमीरपुर में विशेष सचिव (भूतत्व एवं खनिकर्म) डॉ. रोशन जैकब, महोबा में ग्राम्य विकास आयुक्त के. रवींद्र नायक, जालौन में प्रमुख सचिव (उद्यान) सुधीर गर्ग, झांसी में प्रमुख सचिव (लघु सिंचाई) अनीता सिंह और ललितपुर में राजस्व परिषद के न्यायिक सचिव अमोद कुमार को नोडल अधिकारी बनाया है। निर्देश दिया कि 9 अगस्त को आवंटित जिलों में प्रात: 9 से 10 बजे तक पौधरोपण में खुद शामिल हों। जहां सबसे ज्यादा पौध लगाए जा रहे हों उन दो स्थलों का भौतिक सत्यापन करें। शाम 5 बजे पौधरोपण वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

उधर, डीएम हीरालाल ने बुधवार को कैंप कार्यालय में बैठक कर वन विभाग व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि रोपड़ के लिए नि:शुल्क पौधे दिए जाएं। सेक्टर मजिस्ट्रेट पौधरोपण की मानीटरिंग करते रहेंगे। डीएफओ को निर्देश दिए कि गांधी उपवन में पौधरोपण मेले की तर्ज पर किया जाए। जसपुरा ब्लाक के गौरीकलां और नरैनी ब्लाक के करतल गांधी उपवन के लिए चयनित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण की जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान, जिलाध्यक्ष आदि से शुरुआत कराएं। डीएम ने कहा कि पौधरोपण चुनावी तर्ज पर कराते हुए ग्राम पंचायत को बूथ के रूप में लेकर प्रधान, सचिव और ग्राम विकास अधिकारी आदि को पीठासीन अधिकारी के रूप में तैनात किया जाए। ग्राम प्रधान वृक्ष अभिभावक होंगे। ब्लाक स्तर पर समन्वयक वन विभाग के अधिकारी होंगे।

तहसील स्तर पर जोनल समन्वयक के रूप में क्षेत्रीय वनाधिकारी को नियुक्त किया है। एसडीएम और सहायक वन रक्षक की संयुक्त टीमें अलग काम करेंगी। बैठक में डीएफओ संजय अग्रवाल, वन विभाग के जुनैद अहमद, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed