{"_id":"66490ade33fa2e6fea0eea54","slug":"no-electricity-no-water-even-sunlight-will-be-a-problem-banda-news-c-212-1-bnd1003-110736-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिजली न पानी, धूप से भी होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिजली न पानी, धूप से भी होगी परेशानी
विज्ञापन
नरैनी/जसपुरा। पांचवें चरण के मतदान में महज एक दिन बचा है। सरकारी अमला तैयारियों में लगा है, लेकिन आज भी तमाम मतदान केंद्र ऐसे भी हैं, जहां बिजली-पानी और छाया की व्यवस्था नहीं है। सूरज दिन-ब-दिन आंखें तरेर रहा है। अधिकतम पारा भी 44 डिग्री के करीब पहुंच गया है।
नरैनी विधानसभा के गंगा पुरवा गांव स्थित मतदान केंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय में बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रधानाध्यापक रामराज का कहना है कि कनेक्शन के लिए बीएसए कार्यालय में छह माह पहले स्टीमेट भेजा जा चुका है। कालिंजर के प्राथमिक विद्यालय भाग-दो व एक में हैंडपंप खराब है तमाम कोशिशों के बाद बूंद-बूंद पानी देता है। छाया की कोई व्यवस्था नहीं है।
तिंदवारी विधानसभा के मतदान केंद्र मधुसूदन दास आदर्श इंटर काॅलेज, महिला डेरा, तरौहा, गौरीकला, नादादेव, पडोहरा आदि में छाया व पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। कई मतदान केंद्रों में बिजली न होने से कटिया डालकर बिजली की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
बिसंडा के कई मतदान केंद्रों में पानी, छाया आदि की व्यवस्था नहीं है। शौचालय भी चोक हैं। हालांकि नगर पंचायत जल्द मतदान केंद्रों में पानी, बिजली व छाया की व्यवस्था करने का दावा कर रहा है। मटौंध के भी कई मतदान केंद्रों में हैंडपंप खराब पड़े हैं। छाया की व्यवस्था नहीं है। अतर्रा, बबेरू के भी कई मतदान केंद्रों में छाया व पानी की व्यवस्था नहीं है।
वर्जन...
मतदान के एक दिन पहले सभी मतदान केंद्रों पर टेंट लग जाएंगे। हैंडपंप ठीक करवा दिए गए है। जरूरत पड़ी तो पानी के टैंकर खड़े किए जाएंगे। सभी में बिजली की व्यवस्था हो रही है। -राजेश कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, बांदा।
आधे से ज्यादा वोटरों तक नहीं पहुंची पर्ची
बांदा/नरैनी /जसपुरा/मटौंध। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में वोटर पर्ची का अहम रोल होता है। आयोग ने शायद इसी मंशा के तहत घर-घर वोटर पर्ची पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन बीएलओ की लापरवाही से घर-घर पर्ची नहीं पहुंच पा रही है। लोगों को पर्ची के लिए मतदान केंद्रों पर बीएलओ का सहारा लेना पड़ेगा।
शहर के मोहल्ला खाईपार निवासी रामप्यारे का कहना है वोटर पर्ची नहीं आई है। कैलाशपुरी के शिवराम का कहना है कि पहाड़ के नीचे रहने वाले लोगों को अभी वोटर पर्ची नहीं मिली है बीएलओ सुबह-सुबह कुछ लोगों पर्ची देकर चला गया है। नरैनी में वोटर पर्ची का वितरण धीमी गति से चल रहा है। सुपरवाइजर गोविंद बिहारी का कहना है कि पर्ची वितरण में भीषण गर्मी आड़े आ रही है। बीएलओ सुबह शाम पर्चियों का वितरण कर रहे है। बिसंडा में बीएलओ सुबह-सुबह वोटर पर्ची का वितरण करते है धूप तेज होते ही चले जाते है।
इससे समय पर सभी के पास पर्ची नहीं पहुंच रही है। जसपुरा में भी अभी तक 70 फीसदी वोटर पर्ची का वितरण किया गया है। तमाम लोगों के वोटर लिस्ट में नाम ही नहीं है। मटौंध में वोटर पर्ची का वितरण सुस्त है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि वोटर पर्ची घर-घर पहुंच जाएगी। किसी कारण से किसी के पास नहीं पहुंची तो केंद्र पर बीएलओ मौजूद रहेगा।