फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   No amount of campaign spending serene India

निर्मल भारत अभियान में नहीं खर्च हुई रकम

Wed, 21 Jan 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 21 Jan 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
No amount of campaign spending serene India

निर्मल भारत अभियान में भारी भरकम बजट अधिकारी खर्च नहीं कर पा रहे। करोड़ों रुपये विभाग के खातों में डंप हैं। उधर, निर्माण में देरी से शौचालय की लागत बढ़कर 12 हजार रुपये हो गई। अब अधिकारी बची हुई रकम इंदिरा आवासों के शौचालय के लिए कम बता रहे हैं।

विज्ञापन


निर्मल भारत अभियान के लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो पाए। वर्ष 2013-14 की अवशेष धनराशि 1124.07 लाख विभाग के पास थी। चालू वित्तीय वर्ष में 61 लाख रुपये अवमुक्त होने के बाद कुल रकम 1185.07 लाख रुपये हो गई। डीपीआरओ कार्यालय से चालू वित्तीय वर्ष में 3909 स्वच्छ शौचालयों को धनराशि जारी की गई।
विज्ञापन


उधर, शासन द्वारा शौचालय की लागत बढ़ाकर 12 हजार किए जाने से विभाग पर और बोझ बढ़ गया।  डीपीआरओ रणधीर सिंह का कहना है कि अभी उन्हें 8000 इंदिरा आवासों के लिए शौचालय उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ी लागत के आधार पर इन पर 9.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जो शौचालय अधूरे हैं उन्हें भी 7400 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। अभी तक लाभार्थी को निर्मल भारत अभियान से 4600, मनरेगा से 5400 और लाभार्थी अंश 900 रुपये देना पड़ता था।


अब 12000 रुपये निर्मल भारत अभियान के तहत दिए जाएंगे और लाभार्थी को कोई अंशदान नहीं देना होगा। साथ ही उसे और बेहतर मनमुताबिक शौचालय बनाने की छूट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed