{"_id":"5e89f98f8ebc3e768a1b3fd2","slug":"niwala-serving-the-politics-of-politics-banda-news-knp5538633151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत का मुलम्मा चढ़ाकर परोस रहे निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत का मुलम्मा चढ़ाकर परोस रहे निवाला
विज्ञापन
भाजपा द्वारा तैयार कराए गए लंच पैकेट।
- फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना महामारी से पैदा हुई बेरोजगारी और भुखमरी के हालात से जूझ रहे लोगों को परोसे जा रहे मदद रूपी निवाले में भी सियासत का मुलम्मा चढ़ा है। भूख मिटाने की मंशा से ज्यादा शोहरत की होड़ है। मदद की आड़ में अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने और अपनी पार्टी का प्रचार करने से कोई गुरेज या परहेज नहीं किया जा रहा।
लॉकडाउन के बाद गरीब और बेसहारा लोग खाने के मोहताज हैं। ऐसे में उन्हें भोजन और राशन पहुंचाने की नेकियां खूब हो रही हैं। इसमें स्वयंसेवी संगठन और बिना किसी शोहरत के गुपचुप मदद करने वाले लोगों के अलावा राजनीतिज्ञ और राजनीतिक दल भी शामिल हैं। किसी भी मौके का फायदा उठाने में चूक न करने वाले राजनीतिक नुमाइंदे और दल कोरोना महामारी से पैदा हुए हालात में भी अपने ढर्रे पर अडिग हैं। जरूरतमंदों को बांटे जा रहे लंच पैकेट में अपना, अपनी पार्टी और चुनाव चिन्ह के प्रचार से भी नहीं चूक रहे।
सत्तारूढ़ दल के एक तेजतर्रार विधायक रोजाना शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों को लंच पैकेट बांट रहे हैं। इस पैकेट पर दो स्थानों पर कमल का फूल और भारतीय जनता पार्टी प्रिंट है। इसके अलावा इसमें ‘मोदी लंच पैकेट’ भी प्रिंट है। यानी एक पैकेट से पार्टी, चुनाव चिन्ह और प्रधानमंत्री सहित अपना भी प्रचार। कमोवेश यही हाल सपा का भी है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र आदि में लंच पैकेट बांट रहे हैं।
विज्ञापन
गांवों और क्वारंटीन सेंटरों में पैकेट बांटते समय वह खुद और उनके साथ मौजूद पार्टी कार्यकर्ता सपा के झंडे के रंगों वाला मॉस्क पहने रहते हैं। कुल मिलाकर मदद की आड़ में राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं सिर चढ़कर बोल रही हैं। दूसरी तरफ ऐसे लोगों की भी खासी तादाद है जो लॉकडाउन के पिछले 12 दिनों में लाखों रुपये का राशन और भोजन जरूरतमंदों के घरों में गुपचुप ढंग से पहुंचा चुके हैं और पहुंचा रहे हैं। वह कहीं भी सुर्खियों में नहीं आना चाहते। ‘नेकी कर दरिया में डाल’ कहावत पर अमल कर रहे हैं।
प्रियंका ने राशन भेजा, बांटने की अनुमति का इंतजार
बांदा। लॉकडाउन की अवधि आधी बीत जाने के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी यहां के जरूरतमंदों की सुध ली है। रविवार को एक ट्रक में यहां चावल और गेहूं आया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के मुताबिक यह पंजाब से प्रियंका गांधी ने भेजा है। अध्यक्ष ने बताया कि यह राशन अधिकांशत: गांवों में बंटेगा, लेकिन अभी बांटने की अनुमति हाईकमान से नहीं मिली है। यह मिलने के बाद गांव-गांव जाकर वितरण किया जाएगा।

सपाई झंडे का मॉस्क पहनकर मदद बांटते सांसद विशंभर प्रसाद निषाद व सपा नेता।- फोटो : BANDA